हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, पत्नी सहित मृतक के दोस्त पर मामला दर्ज !
पत्नी और दोस्त पर करता था अवैध संबंध होने का शक
हिसार: सुनील कोहाड़ तहसलका न्यूज
हिसार में एक व्यक्ति की को लाठी डंडों से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब उसका लड़का उसे लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के भाई के ब्यान पर पत्नी सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
फतेहाबाद के दममण निवासी संजीव ने बताया कि वो तीन भाई हैं, जिनमें सबसे बड़ा वो खुद, दूसरे नंबर का राजीव और सबसे छोटा राजेष है। संजीव कार ड्राईविंग स्कूल में नौकरी करता है और हिसार के सेक्टर एक चार में किराए के मकान में रहता है। राजीव अपनी पत्नी सुनीता व दोनों लड़के विकास और हर्ष के साथ हिसार में ही रहता था। संजीव ने आरोप लगाते हुए बताया कि राजीव अपनी पत्नी सुनीता और साथ में नौकरी करने वाले दीपक नामक युवक पर अवैध संबंध होने का षक करता था। जिसके कारण उनके बीच अकसर झगड़ा होता रहता था।
स्ंजीव ने बताया कि पत्नी और दोस्त के बीच अवैध संबंध होने के शक के चलते वो नषा करने का आदि हो चुका था। देर रात उसे सूचना मिली कि उसके भाई राजीव की मौत गई है। तो वो सुबह परिजनों के साथ अस्पताल में पहुंचा जहां पर राजीव का शव रखा हुआ था। जब उन्होंने उसके शव को देखा तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने संजीव के ब्यान पर मृतक की पत्नी थुराना निवासी सुनीता, दीपक, थुराना निवासी सोनिया पत्नी सुशील, मीनू पुत्र सुशील ने अन्य के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी है। पुलिस को दिए ब्यान में संजीव ने बताया कि रात को करीबन दस बजे राजीव का बेटा विकास व उसका दोस्त अमित उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के ब्यान पर उसकी पत्नी सुनीता, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा निवासी दीपक, सोनिया पत्नी सुषील, मीनू पुत्र सुषील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks