स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

समोसे के साथ चटनी मांगी तो दुकानदार ने फोड़ दी आंख !

डाक्टरों ने खानपुर मेडिकल कॉलेज रैफर किया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू

       प्रतिकात्मक फोटो।



गोहाना : तहलका न्यूज



   ‌सोनीपत जिले के गांव भैंसवाल कलां में एक युवक दोपहर को समोसा खाने के लिए गांव में एक मिठाई की दुकान पर पहुंचा और समोसे के साथ थोड़ी सी अधिक चटनी मांगी तो हलवाई ने लोहे का पलटा मार दिया। जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट लगी होने के कारण उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।



  मिली जानकारी के अनुसार गोहाना के नजदीकी गांव भैंसवाल कलां निवासी ओमप्रकाश दोपहर को समोसा खाने के लिए गांव में सुनील की मिठाई की दुकान पर गया था। आरोप है कि जब उसने समोसे के साथ थोड़ी ओर चटनी मांगी तो दुकानदार सुनील और उसका भाई  भड़क गए। उन्होंने उसके साथ गाली ग्लौच की और हलवाई के काम में प्रयोग होने वाले लोहे के पलटे से उस पर वार कर दिया। जिससे पलटा उसकी आंख पर लगने से उसे चोंट आई। परिजन उसे उपचार के लिए गोहाना के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां ‌पर डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए खानपुर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |