स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जेजेपी का बढ़ा कुनबा, इन महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी !

जेजेपी महिला प्रकोष्ठ में विस्तार, छह महिला पदाधिकारी नियुक्त !

सोशल मीडिया फोटो।



चंडीगढ़ : तहलका न्यूज


 जननायक जनता पार्टी ने अपने महिला प्रकोष्ठ में पांच जिलाध्यक्षों समेत छह महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी और विधायक नैना सिंह चौटाला ने विचार विमर्श कर ये नियुक्तियां जय की है। जेजेपी महिला सैल की प्रधान शीला भ्याण ने बताया कि हिसार में राधिका गोदारा, करनाल में सुशीला मलिक, जींद में अमिता ढांडा, झज्जर में शीला गोदारा और यमुनानगर में रजवंत कौर जेजेपी महिला सैल की जिलाध्यक्ष होंगी। वहीं सोनीपत निवासी रेणू देवी सरपंच को महिला प्रदेश सचिव बनाया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |