जींद जिले के गांव में लगी आग, फैक्ट्री तक पहुंची, मचा हड़कंप !
आग के विकराल रूप से मचा हड़कंप
फाईल फोटोजींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
जींद के पानीपत रोड़ स्थित गांव ढाठरथ-मोहम्मदखेडा रोड़ पर खेतों में शनिवार दोपहर को अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। दोपहर का समय होने और तेज हवाएं चलने के कारण आग तेजी से फैलती गई। जिसके कारण अनेक किसानों के गेहूं के फांस व फैक्ट्री में पड़े
सुखे पेड़ जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग के कारण लगभग दस एकड फाने तथा फैक्टरी के कुछ सूखे पेड जलकर राख हो गए।
पिल्लू खेड़ा मंडी के नजदीकी गांव ढाठरथ से मोहम्मदखेडा रोड़ पर खेतों में शनिवार दोपहर को अज्ञात परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। दोपहर में तेज गर्मी और तेज आंधी चलने के कारण आग ने कुछ समय में ही विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर बाद आग केबल फैक्टरी की तरफ रूख कर गई। आग फैक्टरी परिसर में पड़े सूखे सफेदे के पेडों तक जा पहुंची। जिसकी वजह से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्टरी मे काम करने वालों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और फैक्ट्री व खेतों में लगी आग पर काबू पाया।
गनीमत ये रही कि आग फैक्ट्री के गोदाम तक नहीं पहुंची। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि आग लगने से लगभग दस एकड़ गेहूं के फाने जलकर राख हो गए। फैक्ट्री के मालिक राकेश ने बताया कि आग खेतों में भड़की थी, जिसने फैक्ट्री की तरफ रूख कर लिया। फैक्टरी परिसर के साथ पडे सूखे पेड़ों तक आग पहुंच गई , जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks