लूट खसौट करने वालों पर अंकुश लगाने में पुलिस का ये अभियान धांसू !
पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों के छूटे पसीने
जींद : तहलका न्यूज
जींद जिले में चोरी व लूट खसोट और अपराधिक घटनाओं की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। इससे निपटने के लिए स्थानीय पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशों की पालना करते हुए विशेष रणनीति बनाई है। जिससे अपराधियों का पुलिस के चक्रव्यूह से बाहर निकलना आसान नहीं होगा और पुलिस समय रहते अपराधियों पर नकेल कसने में कामयाब होगी।
जिला में लगातार बढ रही लूट खसोट की घटनाओ के मध्यनजर रखते हुए जींद सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने जींद कैथल मार्ग पर छोटे वाहनों की जमकर जांच करते हुए दो पहिया वाहन को बिना कागजात के चलते बंद ओर पांच का चालान का किया । जींद सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि एसएसपी नरेन्द्र बिजराणिया के दिशा निर्देशों के चलते पुलिस यातायात वाहनों की चैंकिग अभियान चलाती रहती है इसी अभियान के चलते जींद कैथल मार्ग पर वाहनों के कागजात चैक किए गए । बिना कागजात वाले वाहन को बंद कर दिया गया । ओर जिनके कागजात अधूरे मिले उनके चालन किए गए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks