हांसी पुलिस की उड़ीसा में बड़ी सफलता !
101 किलोग्राम 700 ग्राम गांजा बेचने के असल तस्कर को उड़ीसा से किया गिरफ्तार !
हांसी : तहलका न्यूज
पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत के दिशा निर्देशानुसार जिला भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था । जिनका 10 दिन का रिमांड माननीय न्यायालय द्वारा लिया गया था। रिमांड के दौरान अस्सल तस्कर बाबूला खेमन्डडू वासी पेटा भीतर छेन्दा जिला कोरापुर उड़ीसा के रूप में हुई। जिसको उड़ीसा से गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी ।
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि जींद रोड हांसी पर गुडलक होटल में नशीला पदार्थ की एक गाड़ी भरी हुई खड़ी थी। एन्टी नारकोटिक्स सेल की टीम ने मुखबरी सच्ची एवं यकीनन मानकर बताई गई जगह पर दबिश दी तो गाड़ी वरना सफेद रंग बिना नंबर प्लेट के होटल से निकली और निकलते ही गाड़ी रोक कर नशीला पदार्थ होने का शक होने पर राजपत्रित अधिकारी श्री सत्यपाल सिंह प्रधानाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोरखी की हाजिरी में गाड़ी की डिक्की खोल कर चेक किया । कार में से 101 किलोग्राम 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिस पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके 10 दिन के रिमांड पर लिया था ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks