दलजीत सिहाग सिसाय सहित पांच युवकों को अज्ञात बदमाषों ने मारी गोली !
हांसी में बड़ी वारदात, दलजीत सिहाग सहित पांचों युवक हिसार रैफर
दलजीत सिहाग ( फाईल फोटो )हिसार: सुनील कोहाड़ तहसलका न्यूज
जाट आंदोलन के मुख्य चेहरा बने दलजीत सिहाग व उसके चार साथियों पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें वो पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रैफर कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही हांसी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच आरंभ कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार जाट आंदोलन में सजा काट रहे हिसार जिले के सिसाय निवासी दलजीत सिहाग अपने चार साथियों के साथ किसी कार्य से स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर हांसी आ रहा था कि जैसे ही वो बाईपास पुल के नीेचे पहुंचे तो पीछे से एक कार आई और उनकी गाड़ी के आगे कार अड़ा दी। जिसके कारण उनकी गाड़ी रूक गई और कार से बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें दलजीत सिहाग सहित पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद हिसार रैफर कर दिया। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर बदमाशो की तालाश की। लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
ये हुए घायल
दलजीत सिहाग अपने दोस्त अमित पुत्र गुरदयाल निवासी खेड़ी चोपटा, दीपक पुत्र कृष्ण निवासी खेदड़, दीपक पुत्र सुरेंद्र निवासी चिड़ोद व राकेश पुत्र रावताराम निवासी कालवा जिला चूरु राजस्थान के साथ अपनी स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर निजी कार्य के लिए हांसी आ रहे थे कि अज्ञात हमलावरों ने इन पर 15-20 राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks