स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद के एसडीएम की ठेकेदार ने एससी-एसटी कमीशन को दी शिकायत !

 नगरपालिका के कार्यों की पेमेंट को लेकर ठेकेदार ने दी शिकायत


नारनौंद : तहलका न्यूज


नारनौंद नगरपालिका के अंतर्गत विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं। इन कार्यों में ई टेंडर के माध्यम से विभिन्न फर्मों को निर्माण कार्यों का ठेका दिया जा रहा है। इसी कड़ी में नारनौंद के वार्ड दो, वार्ड 4 व वार्ड 9 में राजथल कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा ई टेंडर के माध्यम से विकास कार्यों का ठेका लिया गया था। इन वार्डो में विकास कार्य काफी समय पहले पूरे कर दिए गए थे और बिल संबंधित सभी कागजात पूर्ण होने के पश्चात विकास कार्यों का ऑडिट होकर पे आर्डर भी लग चुका था। 






ठेकेदार सुनील ने कहा कि नारनौंद के एसडीएम विकास यादव ने जानबूझकर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मुझे मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया और मेरी विकास कार्यों की पेमेंट रोक दी गई। मैं पिछले काफी समय से अपनी पेमेंट के बारे में नारनौद के एसडीएम से मिल चुका हूं। लेकिन उन्होंने जांच के नाम पर मेरी पेमेंट रोक रखी है। इसलिए मैंने तंग आकर एक शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग नई दिल्ली, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग हरियाणा चंडीगढ़, माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा, माननीय गृह मंत्री हरियाणा व डीजीपी को शिकायत देकर उपरोक्त अधिकारी के खिलाफ अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की अपील की गई है।





इस बारे में नारनौंद के वार्ड दो के पार्षद सुनील बैरागी व वार्ड चार के पार्षद प्रतिनिधि मनीष ने कहा कि सुनील ठेकेदार ने हमारे वार्ड में काम किया था। उनका काम संतोषजनक है। नारनौंद के एसडीएम ने उनकी पेमेंट क्यों रोकी है इस बारे में हमें कोई पता नहीं है लेकिन हमारे वार्ड में उन्होंने अच्छा काम किया है।




नारनौंद के एसडीएम विकास यादव ने कहा कि ठेकेदार ने मेरी शिकायत एससी आयोग को की है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा जो कार्य करवाए गए हैं उनकी शिकायत मुझे मिली थी और उनकी जांच की जा रही है। ठेकेदार मुझ पर दबाव बनाकर अपनी पेमेंट लेना चाहता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |