स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा में गर्मियों की छुट्टियों का हुआ ऐलान

23 मई से लेकर 30 जून तक रहेगी छुट्टियां




चंडीगढ़ : तहलका न्यूज

गर्मियों की छुट्टियों का हर किसी को इंतजार रहता है लेकिन इस बार भीषण गर्मी को देखते हुए सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को और भी ज्यादा इंतजार है, भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने ऐलान कर दिया है इस बार छुट्टियों में बदलाव किया गया है, बदलाव यह है कि अबकी बार 23 मई से 30 जून तक छुट्टी रहेगी और अब की बार 30 दिन की बजाए 39 दिन की छुट्टियां रहेगी.


छुट्टियों के बारे में चंडीगढ़ के शिक्षा सचिव ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, नोटिफिकेशन में पूरे साल की छुट्टियों के बारे में बताया गया है और अन्य छुट्टियों के बारे में बताया गया है अब चंडीगढ़ के स्कूलों में रक्षाबंधन और करवा चौथ पर भी छुट्टियां रहेगी इसके अलावा हर महीने के दूसरे शनिवार को स्कूल बंद रहेंगे, स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा से छात्रों को राहत मिली है लेकिन गर्मियों की यह छुट्टियां स्कूल प्रिंसिपल के लिए चुनौती बन गई है.


स्कूल लाइब्रेरी खुली रहेगी


गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के बाद भी सरकारी स्कूलों के छात्रों की पढ़ाई नहीं प्रभावित होगी सरकारी स्कूलों कि लाइब्रेरी बच्चों के लिए खुली रहेगी, यह लाइब्रेरी इसलिए खुली रहेगी ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए और यह लाइब्रेरी पूरे दिन की बजाय बस कुछ घंटों के लिए खुलेगी जिसका निर्धारण स्कूल निर्देशक के पास होगा.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |