स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पेट्रोल डीजल के दामों में भारी गिरावट ; मोदी सरकार का फैसला !

 

भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol Diesel Price) पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) को सरकार ने कम करने का फैसला लिया। शनिवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 9.50 पैसे और डीजल पर 7 रुपये कम कर दिए हैं, बढ़ें हुए दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की घोषणा की है। इस कदम से आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों में कमी आएगी। हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने 12 सिलेंडर तक प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी का ऐलान भी किया है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |