स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महिलाएं उठा सकती हैं सरकार की इस योजना का लाभ

 वन टाइम सेटलमेंट स्कीम : महिलाएं 1 जून 2022 तक पूर्ण अदायगी कर शत-प्रतिशत ब्याज माफी का उठाएं लाभ



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



राज्य सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत हरियाणा महिला विकास निगम से ऋण लेने वाली महिला लाभार्थियों का ब्याज माफ करने का निर्णय लिया है।उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि इस स्कीम के तहत उन महिला लाभार्थियों का ब्याज माफ किया जाएगा, जो 31 मार्च 2019 को कुल बकाया मूलधन राशि की अदायगी एकमुश्त या किस्तों में 1 जून 2022 तक कर देंगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 50 हजार 550 रुपये की रिकवरी प्राप्त हुई है। महिला को ब्याज माफी का लाभ केवल पूर्ण बकाया पड़ी मूलधन राशि की अदायगी पर ही दिया जाएगा। इस स्कीम की समय सीमा 1 जून 2022 तक 6 महीने की है। महिला ऋणियों के उत्तराधिकारियों या जमानतदारों को चाहिए कि वे इस अनूठी योजना के तहत अपने समस्त बकाया मूलधन ऋण की 1 जून 2022 तक पूर्ण अदायगी कर शत-प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ उठाएं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |