स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में नारनौंद के गांव खांडा खेड़ी के दंपति को बंधक बनाकर लूटी कार !

पुलिस ने बंधक बनाकर लूट करने का मामला दर्ज किया




जींद : तहलका न्यूज




    जींद पटियाला मार्ग पर पांच युवकों ने दंपति को बंधक बना लिया और  नरवाना के पास दोनों को छोड़कर उनकी कार लेकर भाग गए। पुलिस ने दंपति की शिकायत पर दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ बंधक बनाने, महिला से बदसलूकी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 





पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव गांव खांडा खेड़ी निवासी कुलबीर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में सवार होकर पिहोवा जा रहा था। गांव सफाखेड़ी के निकट सोनू तथा गुरमीत ने गाड़ी को इशारा कर रूकवा लिया। उसी दौरान तीन अन्य व्यक्ति और गाड़ी में उनके साथ सवार हो गए। पांचों युवकों ने उसे और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया और जबरदस्ती करके गाड़ी की चाबी छीन ली। आरोपित गाड़ी लेकर नरवाना की तरफ ले गए और उचाना नरवाना मार्ग पर गांव सफा खेड़ी के पास सुनसान जगह पर उन्हें उतारकर उनकी गाड़ी लेकर भाग गए। कुलबीर ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने गाड़ी में उनकी बेइज्जती भी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।











 उचाना पुलिस ने पीड़ित कुलबीर की शिकायत पर गुरमीत, सोनू सहित तीन अन्य के खिलाफ लूट, बंधक बनाने तथा स्त्री सम्मान को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उचाना थाना के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि आरोपितों ने खुद को फाइनेंस कंपनी के नुमायंदे बताया था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।  पुलिस मामले की गहनता से जांच  कर रही है।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |