स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अमेरिका में हरियाणा के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत !

 टैक्सी में दोस्तों संग अमेरिका घूमने निकले थे दोनों मृतक



चंडीगढ़ : तहलका न्यूज 



अमेरिका में शनिवार को सड़क हादसे में हरियाणा के दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की पहचान पानीपत के गांव कुराना निवासी अमित जागलान के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक युवक की पहचान कुरुक्षेत्र जिले के पिपली के गांव मथाना के अभिषेक के रुप में हुई है। अमित व अभिषेक की मौत से उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। 




मिली जानकारी अनुसार पानीपत जिले के गांव कुराना निवासी अमित जागलान व कुरुक्षेत्र जिले के मथाना निवासी अभिषेक अपने अन्य साथियों के साथ शनिवार को अमेरिका घूमने का मन किया। उन्होंने एक टैक्सी हायर की और घूमने निकल पड़े। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। जिसमें अमित जागलान व अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के गांव में मातम पसर गया और घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। अभिषेक के घर लाडवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मेवा सिंह पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और वो कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। परिवारिक सूत्रों के मुताबिक शवों को भारत लाने के लिए प्रयास किए जा रहा है। 




गौरतलब है कि अभिषेक 5 साल पहले अमेरिका गया था। परिवार के सदस्यों ने अभिषेक को अमेरिका भेजने में काफी संघर्ष किया था और अनेक मुश्किलें झेली थी। इन्हीं मुश्किलों के बीच अभिषेक अमेरिका पहुंचा और वहां पर कड़ी मेहनत करके परिवार के कुछ सपने पूरे करने शुरू ही किए थे। लेकिन यह सपने पूरे होने से ही पहले अभिषेक ने दम तोड़ दिया।


haryana-road-accident-in-america-death-of-two-youths-from-haryana

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |