स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

डाडम में लगातार दूसरे दिन फिर टूटा पहाड़ , ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत !

प्रतिबंधित क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रही माइनिंग पर उठे सवाल







तोशाम : तहलका न्यूज



    खानक के डाडम जोन में मंगलवार को पहाड़ टूटने से नीचे काम कर रहे मजदूर पर पत्थर गिर गया। जिसके कारण वहां पर काम कर रहे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं शनिवार रात को भी एक ट्रक पर पत्थर गिर गया था। जिसके कारण ट्रक चालक की मौत हो गई थी। ये घटना प्रतिबंधित 12 नंबर बीट की बताई जा रही है। वहीं प्रतिबंधित क्षेत्र में इतना बड़ा हादसा होने के एक घंटे बाद माइनिंग अधिकारी मौके पर पहुंचे और चुप्पी साध ली। 






रविवार की दोपहर को तोशाम के नजदीक डाडम जोन के प्रतिबंधित क्षेत्र में मजदूर पत्थर तोड़ने में लगाए गए थे और उसी पहाड़ के ऊपर माइनिंग का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि धमाके के साथ ही पहाड़ से एक बड़ा पत्थर टूटकर नीचे गिर गया। जिसके कारण प्रतिबंधित क्षेत्र में काम कर रहा डाडम गांव निवासी सोनू पत्थर के नीचे दब गया। पत्थर गिरने की आवाज सुनकर आसपास लगे अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और सोनू के ऊपर गिरे भारी भरकम पत्थर को हटाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और सोनू की मौत हो चुकी थी। इसकी खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और एक बार फिर से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पहाड़ से पत्थर गिर कर सोनू की मौत की सूचना भले ही दूर दराज तक फैल गई हो। लेकिन माइनिंग अधिकारियों तक पहुंचने में इसे काफी देर लगी। जिसके कारण उन्हें मौके पर पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा समय लग गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हादसे के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया और कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 







वहीं शनिवार रात करीबन 11:00 बजे खान नंबर 20 और 21 के बीच में बनी दीवार के गिरने से एक ट्रक बुरी तरह से पत्थरों में दब गया और जिसमें दूल्हेडी गांव के ट्रक ड्राइवर भीम सिंह की मौत हो गई। लगातार दूसरे दिन भी डाडम में हो रहे हादसों से लोगों में रोष बना हुआ है और हर कोई सवाल कर रहा है कि आखिरकर प्रशासन कब तक जांच के नाम पर लोगों को गुमराह करता रहेगा। जबकि जांच में माइनिंग माफिया पर कोई शिकंजा कसता दिखाई नहीं दे रहा और वो धड़ल्ले से प्रतिबंधित क्षेत्र में भी अवैध तरीके से माइनिंग कर सरकारी खजाने को तो चूना लगा ही रहे हैं, साथ ही लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। 







रविवार की दोपहर को खानक के डाडम जोन में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। जिस जगह पर हादसा हुआ उस जगह पर प्रशासन ने डेंजरस जोन घोषित कर प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन बार बार हो रहे हादसों से सबक नहीं लिया जा रहा और माइनिंग माफिया हावी है। नव वर्ष के मौके पर जहां पूरी दुनिया जश्न मना रही थी, उस समय पहाड़ दरकने से पांच लोगों की मौत हो गई थी और गाड़ियों सहित बड़ी बड़ी मशीनें जमीदोष हो गई थी। चार महीने पहले हुए हादसे से सबक सिखने की बजाय बार बार लापरवाही बरती जा रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं माइनिंग माफिया हावी है और प्रशासन के अधिकारी उसके दबाव में आकर मौत का मंजर देखने के बाद भी आंखें बंद किए हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |