शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर परिजनों ने लगाया जाम ; महिला डाक्टर की गिरफ्तारी पर अड़े !
महिला डाक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजनों ने कुरूक्षेत्र कैथल मार्ग पर लगाया जाम
कुरुक्षेत्र कैथल मार्ग पर जाम लगाए बैठे मृतक के परिजन।कुरुक्षेत्र : तहलका न्यूज
शनिवार को सिविल अस्पताल में एनएचएम के तहत लगे कप्यूटर सहायक आपरेटर कमल ने शनिवार को ब्रह्मसरोवर के पास जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसकी उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया और कहा कि दो घंटे में आरोपित चिकित्सक को गिरफ्तार किया जाए। लेकिन पुलिस डाक्टर को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो गुस्साए परिजनों ने रविवार दोपहर को कुरुक्षेत्र कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया।
पुलिस ने मृतक कमल की पत्नी कविता के ब्यान पर महिला डाक्टर के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भिजवा दिया था। ताकि रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जा सके। लेकिन रविवार को परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना करते हुए कहा कि जब तक इस मामले की आरोपित महिला डाक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वो शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। इसके लिए बकायदा परिजनों ने पुलिस को 11 बजे तक का समय दिया, लेकिन पुलिस डाक्टर को गिरफ्तार नहीं कर पाई। जिसके बाद परिजनाें ने जाम लगाने की चेतावनी दी तो मौके पर डीएसपी सुभाष चंद्र व थाना प्रभारी रामपाल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया और कार्यवाही करने के लिए पुलिस को ओर समय देने की बात कही तो परिजनों ने दो घंटे का ओर समय दे दिया।
पुलिस जब बारह बजे तक भी आरोपित महिला डाक्टर को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो परिजनों का गुस्सा फुट पड़ा और करीबन साढ़े बारह बजे कुरुक्षेत्र कैथल मार्ग पर एलएनजेपी अस्पताल के सामने जाम लगा दिया।
मृतक के परिजनों द्वारा जाम लगाने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। भीषण गर्मी में जहां परिजन सड़क पर बैठे हुए थे। वहीं जाम में फंसे वाहनों में सवार लोगों का भी गर्मी से बुरा हाल था। वहीं जाम लगाए बैठे लोगों में मौजूद एडवोकेट जवाहर गोयल ने बताया कि महिला डाक्टर द्वारा कमल को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने इसकी शिकायत सीएम विंडो व सीएमओ में भी की हुई थी। उसी की प्रताड़ना से तंग आकर कमल ने आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि जब तक पुलिस आरोपित महिला डाक्टर को गिरफ्तार नहीं कर लेती तब तक वो जाम नहीं खोलेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks