स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में बड़ी वारदात : दिन दहाड़े स्कूटी सवार का रानी तालाब से अपहरण !

 जींद में दिन दहाड़े हथियारों के बल पर प्रोपर्टी डीलर का अपहरण, स्कूटी भी साथ ले गए बदमाश !



जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज




 जींद शहर के रानी तालाब के पास रविवार को गाड़ियों में बदमाश आए और हथियारों के बल पर प्रोपर्टी डीलर का अपहरण कर ले गए। जब आसपास के लोगों ने छुड़वाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर हथियार तान दिए और धमकी देकर मौके से भाग गए। इससे गुस्साए परिजनों ने पुलिस अधीक्षक आवास के सामने नारेबाजी की।





मिली जानकारी के अनुसार कौशिक नगर निवासी कपिल प्रोपर्टी डीलर का काम करता है और रविवार को वो अपनी स्कूटी पर सवार होकर रेलवे रोड़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही वो रानी तालाब के पास पहुंचा तो दो गाड़ियों में हथियारों से लैस दर्जन भर से अधिक लोगों ने कपिल को पकड़ लिया और अपनी गाड़ी में जबरदस्ती बैठा लिया। साथ ही उसकी स्कूटी को भी ले गए। लोगों ने अपहरण करने वालोें को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने हथियार दिखाकर उन्हें डराया गया और मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी तो पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने के लिए चैकिंग अभियान चलाया। लेकिन तब तक बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर निकल चुके थे। 






पुलिस को दी शिकायत में कपिल के परिजनों ने अपहरण करने वालोें में रिटायर्ड पुलिसकर्मी फूला, उसका भाई रणबीर सहित दर्जन भर लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने फूला व रणबीर सिंह के खिलाफ नामजद व दर्जन भर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपहरण करने वालोें को पकड़ने व प्रोपर्टी डीलर कपिल को सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमें आरोपितों के संभावित ठिकानों पर छापे मारी कर रही है। 







कपिल के अपहरण के छह घंटे बीत जाने के बाद परिजन एसपी आवास पर पहुंचे। लेकिन एसपी अपने आवास पर कार्यवंश मौजूद नहीं थे। वो किसी काम से बाहर गए हुए थे। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपितों से मिली हुई है। अपहरण को छह घंटे बीत जाने ‌के बावजूद पुलिस कपिल को बरामद नहीं कर पाई है। कपिल की पत्नी पूनम व मां कैलाशो ने कपिल की जान को खतरा बताते हुए परिजनों ने सुरक्षित बरामदगी न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। इस दौरान परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने बताया कपिल के पिता के सामने किसी से रुपयों के लेन देन की बात हुई थी। उनके परिवार का उससे कोई लेना देना नहीं था। कपिल के पिता की मौत को अढाई वर्ष बीत चुके हैं। अब फूला व उसके साथी लगातार कपिल को प्रताड़ित कर रहे थे।





सिटी थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अपहरण व शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की दो टीमें संभावित अपहरणकर्ताओं की ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही कपिल को बरामद कर लिया जाएगा और आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।





car-riders-kidnap-a-property-dealer-on-the-strength-of-a-weapon-in-jind

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |