स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कार और बस में आमने-सामने की टंकार, कार सवार जिंदा जला !

सिरसा में हुआ दर्दनाक हादसा, कार में लगी आग

आग लगने से जली हुई कार वो उसमे पड़ा ‌कंकाल।



सिरसा : तहलका न्यूज



   सोमवार की सुबह सिरसा में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के गांव सोदेवाला के पास बस और कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके कारण कार में आग लग गई और आग ने कार को अपने लपेटे में ले लिया। राहगीरों व बस में सवार लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश ‌की, परंतु निकाल नहीं पाए और वो अपनी सीट पर बैठे हुए ही जिंदा जल गया।






प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीबन 7 बजे पूजा ट्रेवल्स की राजस्थान ‌नंबर‌की  बस आरजे-09-पीए-4793 जयपुर से गोरीवाला आ रही थी। गांव सादेवाला-केहरवाला के पास सामने से आ रही अर्बन क्रूजर गाड़ी नंबर एचआर-24 एई-3281 के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में आग लग गई। जिसके कारण कार चालक मौके पर ही जिंदा जल गया। मृतक की पहचान गांव घोड़ावाली निवासी 40 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र चंदरभान के रूप में हुई है। वहीं अंदेशा लगाया जा रहा है कि कार और बस की टक्कर होने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी वजह से कार चालक का पैर अंदर फंस जाने से निकल नहीं सका और टक्‍कर की वजह से कार के खिड़कियां लाक हो गई।  आग ने कार को पूरी तरह से लपेटे में ले लिया।  






सिरसा जिले के गांव केहरवाला व सादेवाला के पास स्टेट हाइवे पर सोमवार की सुबह एक बस और कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई । ग्रामीणों के बताए अनुसार बस और कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई। इसकी सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को भी दी गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड की सहायता से काफी देर बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। करीबन आधा घंटे तक कार जलती रही। जिससे कारण कार चालक कार के साथ जल गया। कार जली हुई कार में चालक का शव पड़ा हुआ था। जो कि बुरी तरह से जल चुका था। जिसकी वजह से चालक अंदर ही कंकाल में तब्दील हो गया। 









कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |