हांसी : चलती कार बनी आग का गोला, कार में सवार थे पांच लोग !
शीशे तोड़कर कूदे कार सवार पांचों युवक
हांसी : तहलका न्यूज
राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर रामायण टोल नाके के पास एक कार में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। जिस समय कार में आग लगी, उसमें पांच लोग सवार थे। आग लगने से कार जलकर राख हो गई। राहत देने वाली खबर ये है कि कार में सवार सभी पांचों युवक कार के शीशे तोड़कर कूद गए और बाल बाल बच गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी अनुसार हिसार निवासी एडवोकेट बलराज सिंह मुंढ़ाल के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने अपने चार दोस्तों के साथ गए हुए थे और जब वो वापिस हिसार जा रहे थे तो हांसी से निकलते ही उनकी कार के अगले हिस्से में आग लग गई। आग लगी देख पांचों लोगों ने बिना देर किए कार के शीशे तोड़कर बाहर कूद पड़े और अपनी जान बचाई। इस हादसे में वो पांचों तो बाल बाल बच गए। परंतु कार जलकर राख हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks