स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खेड़ी चौपटा किसानों के धरने में आया मोड़, बैठक कर दी स्थगित !

खेड़ी चौपटा धरने पर बैठे किसानों की दुष्यंत चौटाला से हुई दिल्ली में मुलाकात

खेड़ी चौपटा तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे किसान।

नारनौंद : तहलका न्यूज



  पिछले काफी दिनों से खेड़ी चोपटा पर 17 गांव के किसान खराब फसल के मुआवजे को लेकर तहसील पर ताला लगाकर धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात करने के लिए दिल्ली में पहुंचा और मुलाकात काफी शांतिपूर्ण माहौल में हुई। जल्द ही किसानों को मुआवजा देने की घोषणा हो सकती है। इसको लेकर धरने पर खापों की जो बैठक होनी थी वह स्थगित कर दी गई ।




पिछले 37 दिनों से खेड़ी चौपटा तहसील पर ताला लगा कर किसान सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं धरने पर अनेक विपक्षी पार्टी के नेताओं ने आकर अपना समर्थन दिया था। शुक्रवार को हिसार जिले की खापों की एक बैठक होनी थी, जिसमें सरकार के खिलाफ बड़ा ऐलान हो सकता था। इसको लेकर खुफिया तंत्र पूरी तरह से सक्रिय रहा वही किसानों की एक कमेटी जिसमें बाहरा खाप के प्रधान राजकुमार, नंबरदार भागसिंह, युद्धवीर खेड़ी, साधु खेड़ी, पूर्व सरपंच राजेश कपड़ों, प्रवीण, बलजीत सिंह, पवन दलाल इत्यादि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बुलावे पर उनसे मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। सूत्रों के अनुसार करीब दो घंटे की मुलाकात मैं किसानों की समस्या का काफी हद तक समाधान हो चुका है। लेकिन अभी तक पूरा मामला गोपनीय रखा गया है।






कमेटी के सदस्यों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि काफी शांतिपूर्वक तरीके से बातचीत हुई है और जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान करने का दुष्यंत चौटाला ने आश्वासन दिया है।




इस संबंध में किसान नेता सुरेश कोथ, रामनिवास, जगबीर दलाल, कुलदीप कापड़ो इत्यादि ने बताया कि धरने से एक किस कमेटी बातचीत करने के लिए दिल्ली गई हुई है। काफी अच्छी तरीके से उनकी बातचीत हुई है। खापों की जो बैठक करनी थी वह फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अगर मामला सिरे नहीं चढ़ा तो फिर से खापों की बैठक बुलाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |