स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गर्लफ्रेंड के नखरे व खर्चे पूरे करने के लिए बना नकली आरटीओ !

 ट्रक चालक ने असली आरटीओ को दी सूचना तो दबौचा

        पुलिस गिरफ्त में नकली आरटीओ अमरदीप।


सोनीपत : तहलका न्यूज



   सोनीपत जिले में पिछले काफी समय से वाहन चालकों से अवैध वसूली का धंधा जोरों से चल रहा था। प्रशासन को इसकी भनक लगते ही आरोपित को काबू करने के लिए आरटीओ ने गुप्त सूचना मिलते ही उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरटीओ बन वाहन चालकों से वसूली करने वाले युवक को रंगे हाथों दबौच लिया। आरोपित युवक को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 





मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की टीम बाईपास पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। विभाग के निरीक्षक और सड़क सुरक्षा अधिकारी राजेश मलिक के साथ आरटीओ की टीम बाइपास चौक पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान सफीदाबाद के कृष्ण कुमार ने बताया कि मेरे ट्रक के सभी कागजात पूरे हैं। उसको आपकी टीम ने कामी चौक पर रोका हुआ है। जबकि कामी चौक पर परिवहन विभाग की कोई टीम ही नहीं थी। कृष्ण कुमार से ट्रक चालक सन्नी का नंबर लेकर बातचीत करवाई। तो सन्नी ने बताया कि एक युवक यहां पर अपने आपको आरटीओ बता रहा है और उसके सभी कागजात पूरे होने के बावजूद भी उससे पांच हजार रुपए ऐंठ लिए हैं। तो टीम ने इसकी सूचना तुरंत ही परिवहन अधिकारी मानक मलिक को दी और उनके निर्देश पर तुरंत कार्यवाही करते हुए कामी चौंक पहुंची। टीम ने देखा कि एक युवक ट्रक को रोके हुए है और कागजों में कमी बताकर उससे रुपए ऐंठने का प्रयास कर रहा है। टीम के सदस्यों ने आम आदमी की तरह उसके पास जाकर देखा तो युवक ट्रक चालक से कह रहा था कि उसकी गाड़ी टीम के साथ आगे गई हुई है। टीम के सदस्यों ने सुझबुझ दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबौच लिया। जिसके बाद उसे सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। 




पुलिस पूछताछ में आरोपित के पास अवैध रूप से वसूली किए गए पांच हजार रुपए, सड़क किनारे खड़ी उसकी बाइक बरामद कर ली। वहीं युवक की पहचान शेखपुरा निवासी अमरदीप के रुप में हुई। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित युवक साथियों के साथ बड़े बड़े होटलों में ऐश करने, शौक पूरे करने सहित गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए वो वाहन चालकों से वसूली कर रहा था। 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |