स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

डॉ अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के दस्तावेज जल्द करें अपलोड अंतिम तिथि है नजदीक !

  फाईल फोटो।




हिसार : तहलका न्यूज



डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2021-22 हेतु आमंत्रित किए गए ऑनलाइन आवेदनों में से अधिकांश आवेदन दस्तावेज के अभाव के कारण छात्रों को वापिस भेज दिए गए हैं। छात्र दस्तावेज पूर्ण करके 6 मई 2022 तक सीएससी/अंत्योदय केंद्र के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करवा सकते हैं।


यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि डॉ अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत सालाना पारिवारिक आय प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज पूरे न होने के कारण छात्रों को वापिस भेज दिए गए हैं। छात्र दस्तावेज पूर्ण करके 6 मई 2022 तक सीएससी/अंत्योदय केंद्र के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। इस संबंध में किसी प्रकार की परेशानी होने पर किसी भी कार्यदिवस को लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |