गोलियों की दड़ दहड़ात से फिर दहला रोहतक, एक की मौत
दिन दहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बेटे की मौत पर परिजन रोते हुए।रोहतक - तहलका न्यूज
झज्जर रोड पर एक युवक की वीरवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों की ये सारी वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फ़ैल गई। इस घटना को पुलिस वैश्य कॉलेज स्टेडियम में हुई पहलवान की हत्या से जोड़कर देख रही है।
पुलिस को दिए ब्यान में रोहतक के शीतल नगर निवासी रोबिन ने बताया कि वो मूलरूप से झज्जर जिले के गोच्छी गांव का रहने वाले हैं और पिछले काफी समय से रोहतक की शीतल नगर में ही रह रहे हैं। उसने बताया कि उसका बड़ा भाई जगदेव बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर के तौर पर काम करता था। वीरवार को करीबन 3 बजे वह अपने भाई जगदेव के साथ कार्यालय में बैठे हुए थे।
जगदेव साथ लगते खाली पड़े प्लॉट में हुक्का भरने गया था कि इसी दौरान उसे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। उसने बाहर निकलकर देखा तो आकाश व पंकज गोलियां चला रहे थे। उसने रोकने के लिए आवाज लगाई तो आरोपित कार में सवार होकर भाग गए। जिसके कारण जगदेव की मौके पर मौत हो गई। कार के काले शीशे होने के कारण वह पहचान नहीं सका कि कार में और कौन-कौन युवक सवार थे।
इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज
पुलिस ने मृतक के भाई रोबिन के बयान पर जनता कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ गिट्टी व सुनारिया गांव निवासी पंकज सहित अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वैश्य कॉलेज स्टेडियम में आठ माह पहले हुई हत्या से जोड़कर देख रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई रोबिन ने बताया कि उसके खिलाफ लड़ाई झगड़े का केस दर्ज था, जिसमें शीतल नगर निवासी लोकेश उर्फ गोगी भी नामजद हैं। करीब आठ माह पहले आरोपित जनता कॉलोनी निवासी आकाश के भाई की वैश्य कॉलेज स्थित स्टेडियम में हत्या कर दी थी और उसमें गोगी के अलावा उसका भी नाम दर्ज करवाया गया था। लेकिन पुलिस ने रोबिन को क्लीनचिट दे दी थी। उसी रंजिश के चलते आकाश उर्फ गिट्टी ने अपने साथी पंकज उर्फ पंकू व अन्य के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है।
डेढ़ साल पहले हुई थी मृतक जुगनू की शादी
वारदात के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत सादे स्वभाव का था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वारदात की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे संभाला।
पुलिस को शक, कहीं रोबिन तो नहीं था निशाने पर
वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई लगती है। प्रारंभिक जांच के बाद कहा जा सकता है कि हमलावर रोबिन को मारने आए, लेकिन नीचे जुगनू मिल गया। हो सकता है उसकी जुगनू से कहासुनी हुई हो। इसी के चलते उसकी गोली मारकर हत्या करके फरार हो गए। हालांकि पुख्ता तौर पर आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद ही वारदात से पर्दा उठ सकेगा। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस के साथ साथ सीआईए वन की टीम भी जांच कर रही है।
जांच अधिकारी एवं अपराध शाखा प्रथम के प्रभारी एसआई अनेश ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई रोबिन के बयान पर जनता कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ गिट्टी व सुनारिया निवासी पंकज बुधवार उर्फ पंकू सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे में कैद कार के नंबर का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
SDM की छापेमारी से कोचिंग सेंटर संचालकों में हड़कंप,
Ics कोचिंग सेंटर पर पड़ा छापा, लगाया जुर्माना,
http://www.thalkanews.com/2022/01/%20despite-orders-coaching-centers-were-open-in-sdm-raided-and-fined-one-others-also-ran-away-after-closin.html
बिजली कनेक्शनों को सोलर पंप में तब्दील करने की तैयारी में खट्टर सरकार!
हिसार जिले के इन गांवों के किसानों के खेतों में किसानों के साथ सोलर पंप स्कीम का शुभारंभ
https://www.thalkanews.com/2022/01/solor-pump-cm-manohar-lal-lunch.html
जुआ खेलते धरे गए पांच,
नारनौंद नगरपालिका ईकाई के प्रधान चुनाव,
आईटीआई में दाखिला लेने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई। जाने अब कब तक ले सकते हैं दाखिला
https://www.thalkanews.com/2022/01/nagar-palika-narnaund.html

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks