स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सर छोटूराम स्कूल गोहियां के छात्रों का हुआ वेक्सिनेशन

 सर छोटूराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहियां में 40 स्कूली बच्चों को हुआ पहला टीकाकरण, टीकाकरण कैंप का खंड शिक्षा अधिकारी नगूरां ने किया निरीक्षण, मौसम खराब होने से सभी बच्चों को नहीं हो पाया टीकाकरण ।


तहलका/न्यूज /अलेवा/संवाददाता /पवन डाहौला 


     सर छोटू राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहियां स्कूल में हुआ वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के 40 बच्चों  को हुआ वैक्सीनेशन । वैक्सीनेशन कैंपों का खंड शिक्षा अधिकारी नगूरां सुरेश जोजवान ने किया निरीक्षण । निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश जोजवान ने 15 से 18 वर्षीय स्कूली बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया । इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूली बच्चों को बताया कि टीकाकरण से किसी प्रकार का कोई नुकसान बच्चों को नहीं होता है। इस कारण सभी  बच्चे टीकाकरण में बढ़-चढ़कर भाग ले । 


      कोरोना संक्रमण महामारी से बचने के लिए एहतियात बरते और टीकाकरण करवाना आवश्यक समझें । इसी के साथ साथ 2 गज की दूरी, मास्क का प्रयोग इत्यादि पर ध्यान देकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें । विद्यालय के प्रिंसिपल ईश्वर लोहान ने निरीक्षण पर आए खंड शिक्षा अधिकारी के सामने बताया कि मौसम खराब होने के कारण स्कूली बच्चे पूरी संख्या में विद्यालय नहीं पहुंच पाए । इस कारण सर छोटू राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 40 बच्चों को ही पहली डोज टीकाकरण की लग पाई है । इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल ईश्वर लोहान ने खंड शिक्षा अधिकारी को आश्वासन देते हुए कहा कि टीकाकरण के लिए उसको और समय दिया जाए ताकि स्कूल के सभी बच्चों को टीकाकरण किया जाए । इस अवसर पर एबीआरसी अशोक शर्मा एएनएम सतविंदर कौर आशा वर्कर्स सुनीता मौजूद रहें ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |