स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आसमान से बरसा सोना, खिल उठे चेहरे

 बुधवार को हुई हल्की बरसात गेहूं के लिए वरदान साबित होगी है । इससे किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही हैं ।


तहलका न्यूज 

जींद/ संवाददाता- पवन डाहौला 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बरसात से गेहूं का पौधा अच्छा तैयार होगा। जनवरी महीने में जितनी ज्यादा बरसात होती है उतनी ही गेहूं अच्छी निकलने का अनुमान होता है। इस समय ही फसल का पौधा ग्रोथ करता है। धुंध व बरसात दिसंबर से लेकर फरवरी तक फसल के लिए जरूरी होती है ।



(उचाना) बुधवार को हुई बरसात गेहूं के लिए वरदान साबित हो रही है। किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। बरसात से खेतों की सिंचाई होने में मदद मिलेगी । क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यदि अगले दस दिन तक भी सिंचाई न की जाए तो भी फसलों में कोई किसी तरह की परेशानी नहीं होगी हालांकि इससे गेहूं की बंपर पैदावार निकलने की ज्यादा उम्मीद किसान को होगी । मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बरसात से गेहूं का पौधा अच्छा तैयार होगा। जनवरी के महीने में जितनी ज्यादा बरसात होती है उतनी ही गेहूं अच्छी निकलने का अनुमान होता है। इस समय ही फसल का पौधा ग्रोथ करता है। धुंध व बरसात दिसंबर से लेकर फरवरी तक फसल के लिए जरूरी होती है। 



दूसरा पानी से अभी सिंचाई करने की नहीं होगी जरूरत


किसानों ने गेहूं की फसल में अब तक एक पानी दिया है। उसके बाद दूसरा पानी की किसानों को तैयारी इस समय थी, लेकिन अब बरसात के बाद दस दिन तक दूसरे पानी की आवश्यकता नहीं है। किसान इस समय खाद का प्रयोग कर सकते है इससे पौधा मजबूत तैयार होगा ।

बारिश से तापमान घटा है. इससे गेहूं, चने और सरसों की फसलों को फायदा होगा.


मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक शीत लहर जारी रहने का अनुमान जताया है । 

 

 बाक्स


इस समय बरसात होने से गेहूं की फसल में बीमारी कम होने की संभावना रहती है । इस कारण किसानों को फसल में पेस्टीसाइड डालने से छुटकारा मिलता है और  खर्च तथा समय की बचत होगी है । 25 नवंबर से गेहूं की बिजाई का काम शुरू हो जाता है, उसके एक महीने बाद गेहूं की सिचाई की जाती है । उसके बाद 10 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक पछेती गेहूं की बिजाई होती है, दिसंबर के बाद वाली बिजाई को बरसात की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है।


कार्यकारी खंड कृषि अधिकारी अलेवा
विशेषज्ञ सुरजमल

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |