पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध, गरमाई सियासत
प्रदर्शनकारियों की वजह से एक फ्लाईओवर पर ही पीएम का काफिला रोका गया
MHA ने पंजाब सरकार से सुरक्षा में हुई इस चूक पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। लेकिन चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात होने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला करीबन 20 मिनट तक पुल पर रुका रहा। इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है तो पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा को समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं। लेकिन रैली स्थल पर 70 हजार कुर्सी लगाई गई थी। परंतु 700 लोग भी नहीं पहुंचे। जिसके कारण रैली रद्द की गई है।
फ़िरोज़पुर में PM का क़ाफ़िला फ़्लाइओवर पर रुका रहा . सुरक्षा में सेंध . पंजाब पुलिस पर लापरवाही का आरोप .. सड़क पर रास्ते में प्रदर्शनक़ारी थे और पुलिस नहीं ..तभी रद्द किया गया दौरा.
यह भी एक वजह रैली रद्द करने की
बड़ी अपडेट:
बठिंडा एयरपोर्ट स्टेशन पर पीएम मोदी बोले-
मैं आज जिंदा वापिस आ गया हूं, अपने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करना।
पंजाब से बड़ी खबर,प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले में फ़िरोज़पुर के SSP को निलंबित किया गया,
70 हजार कुर्सियां लगाई गईं थीं रैली के लिए 700 लोग नही पहुंचे, इसलिए रैली रद्द कर दी गई - चरणजीत सिंह चन्नी
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक..फ़िरोज़पुर के SSP को निलंबित किया गया…
पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री की जान को जोखिम में डाला। सुरक्षा में चूक चौंकाने वाली है। पीएम का काफिला बीस मिनट तक रूका रहा। कांग्रेस प्रधानमंत्री से नफ़रत करती है। पंजाब में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है।
स्मृति ईरानी का प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कांग्रेस पर हमला…
सम्मान देने से सम्मान मिलता है" प्रधानमंत्री एक रैली रद्द होने की वजह से आप इतने गुस्से में है, जरा उन 750 किसान परिवारों के बारे में सोचिए, जो आपकी ज़िद की वजह से किसान आंदोलन में शहीद हो गए, आपने तो यहां तक कह दिया कि "किसान मेरे लिए थोड़े ही मरे हैं" :- संजय सिंह सांसद आप पार्टी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बयान। पीएम को लौटकर जाना पड़ा, हमें इसका खेद है। हम अपने प्रधानमंत्री का पूरा सम्मान करते है। मुझे पीएम के साथ जाना था, लेकिन हमारा एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया गया और एहतियातन तौर पर मैं नहीं गया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साधा निशाना
*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के मसले पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बयान...
प्रधानमंत्री को पंजाब में रैली करने से रोकना निंदनीय: मनोहर लाल*
मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं: मनोहर लाल
*प्रधानमंत्री का रूट गोपनीय होता है लेकिन उसको डिस्कलोज किया गया: मनोहर लाल*
यह राज्य सरकार और पुलिस का फेलियर है: मनोहर लाल
*पंजाब सरकार बर्खास्त करने के लिए राष्ट्रपति से निवेदन करेंगे: मनोहर लाल*

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks