35 लाख रुपए की हीरोइन सहित दो युवक काबू, सप्लायर तक पहुंचने के लिए लेगी रिमांड पर
लाखों रुपए की हीरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार
फतेहाबाद : तहलका न्यूज
पंजाब के बाद अवैध नशे का कारोबार हरियाणा में पांव पसारने लगा है। पंजाब से शुरू हुआ ये कारोबार हिसार जिले के गांव राजथल में प्रवेश कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में ही नहीं फला फूला बल्कि अन्य राज्यों में भी सक्रिय हो गया। पुलिस भी नशा कारोबारियों पर नकेल कसने में कामयाब हो रही है। लेकिन ये अवैध नशा कारोबारी कुछ दिन बाद ही बाहर आ जाते हैं और फिर से उसी धंधे पर लग जाते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि इन्हें कानून व पुलिस का कोई डर नहीं है और ना ही देश के भविष्य की चिंता है। जिसकी चपेट में आकर युवा अपने जीवन को नरक में धकेल रहे हैं। इन्हें तो बस मोटा पैसा कमाने का ही जनून सवार है। इसलिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए और कड़े कानून बनाए जाने चाहिए। ताकि पकड़े जाने पर जीते जी ये बाहर ना आ सकें।
Box
कड़े गए युवकों की पहचान पंकज उर्फ अक्षय निवासी रेगर बस्ती फतेहाबाद व अमित निवासी राजीव कालोनी फतेहाबाद के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर माननीय अदालत में पेश किया गया
फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया के नेतृत्व में जिले को नशामुक्त करने और नशा तस्करी का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान के दौरान फतेहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हासिल मिली है। एसपी ने कहा कि जिले में नशा तस्करी का अवैध धंधा करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों के बड़े गिरोह को सीआईए पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 350 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । पकड़ी गई हेरोइन की बाजार मे कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।
पकड़े गए युवकों की पहचान पंकज उर्फ अक्षय निवासी रेगर बस्ती फतेहाबाद व अमित निवासी राजीव कालोनी फतेहाबाद के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस असली सप्लायर के बारे में पूछताछ करेगी और अन्य रहस्यों के बारे में भी पूछताछ करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks