किसान अपनी फसलों का पंजीकरण कर उठाएं योजनाओं का लाभ - डॉ विनोद कुमार फोगाट
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा : किसान अपनी फसलों का पंजीकरण कर उठाएं योजनाओं का लाभ
हिसार, 09 दिसंबर।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों की रबी फसलों का पंजीकरण किया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
यह जानकारी विभाग के उप-निदेशक डॉ विनोद कुमार फोगाट ने वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याणार्थ योजनाएं एवं कार्यक्रम क्रियान्वित किए जा रहे हैं। इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को अपनी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए किसानों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रासायनिक उर्वरक के प्रबंधन करने बारे भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उप-निदेशक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानों की फसलों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण नि:शुल्क किया जा रहा है। बैठक में कृषि विशेषज्ञ प्रवीन मंडल, एसडीओ डॉ जगीर सिंह, डॉ पवन ढींगड़ा सहित खंड कृषि अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी एवं सुपरवाइजर भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks