ओमिक्रॉन वेरिएंट : उपायुक्त ने जल्द से जल्द अपना वैक्सीनेशन करवाने की अपील
ओमिक्रॉन वेरिएंट : उपायुक्त ने जल्द से जल्द अपना वैक्सीनेशन करवाने की अपील
हिसार, 01 दिसंबर।उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने कोविड की तीसरी संभावित लहर के दृष्टिगत जिले के नागरिकों से जल्द से जल्द अपना वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है। संभावित लहर के दृष्टिगत उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में समुचित प्रबंध करने के भी निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के फैलाव व संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सुरक्षा चक्र को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक नागरिक का वैक्सीनेशन करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अभी तक अपना वैक्सीनेशन नहीं करवाया है, वे अविलंब वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हर घर दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाने के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक नागरिक को फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग तथा अपने हाथों की सफाई अच्छी तरह से करनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks