किसानों की घर वापसी की तैयारी, खट्टर सरकार इतने ही केस करेंगी रद्द
Farmers Protest : विपक्षी पार्टियों का सपना हुआ चकनाचूर
चंडीगढ़ / तहलका न्यूज
किसानों द्वारा घर वापसी करने के ऐलान के बाद सरकार के साथ साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। वहीं किसान आंदोलन के मुद्दे को आने वाले चुनाव में भुनाने का विपक्षी पार्टियों का सपना भी चकनाचूर हो गया है। वहीं घर वापसी के फैसले के एक दिन बाद ही प्रदेश सरकार ने किसानों पर दर्ज मामले निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
किसान संगठन आंदोलन को शनिवार को खत्म कर अपने घर का रुख करेंगे। इससे पहले ही प्रदेश सरकार ने हरियाणा के विभिन्न थानों में किसानों पर दर्ज मामले निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक सामान्य केस ही वापिस लिए जाएंगे। हत्या रेप जैसे गंभीर श्रेणी के अपराधिक मामले इससे अलग रखें गए हैं। वहीं किसान केसों की संख्या करीबन 50 हजार के आसपास बता रहे हैं। लेकिन अभी तक के सरकार अनुसार 263 केस ही दर्ज हैं और उनमें भी करीब डेढ़ दर्जन लोग ही नामजद हैं। जिनको सरकार वापिस लेने जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks