स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद में कंस्ट्रक्शन के कामों का लिया जायजा


एडीसी व आईएएस पंकज कुमार ने किया मॉडल स्कूल का औचक निरीक्षण

नारनौंद में कंस्ट्रक्शन के कामों का लिया जायजा

साफ सफाई व स्कूल का माहौल देख हुए गदगद

नारनौंद :  हरियाणा सरकार द्वारा नारनौंद के सरकारी स्कूल को मॉडल संस्कृति विद्यालय में तब्दील करने के बाद लगातार कंस्ट्रक्शन के कार्य जा रही हैं। जिसको लेकर एडीसी हिसार व नवनियुक्त आईएएस ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और कामों का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में साफ-सफाई व स्कूल का माहौल देखकर विद्यालय स्टाफ की भूरी भूरी प्रशंसा की।
          कस्बे नारनौंद के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में बच्चों को अलग माहौल व अलग सुविधाएं देने के लिए लगातार सरकार की तरफ से कंस्ट्रक्शन का कार्य करने के लिए लाखों रुपए की ग्रांट भेजी जा रही है जिसको विद्यालय प्रशासन एसएमसी के सहयोग से लगा रहा है। इसी कंस्ट्रक्शन के कार्य को चेक करने व उसका औचक निरीक्षण करने के लिए हिसार के एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटील व आईएएस पंकज कुमार सहित अनेक अधिकारियों ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और बारीकी से कंस्ट्रक्शन के कार्यों की चेकिंग की। विद्यालय प्रशासन द्वारा करवाए गए कार्यों से दोनों अधिकारी काफी खुश नजर आए और उन्होंने स्कूल के अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर हर स्कूल में ऐसा ही कार्य चलता रहे तो सरकारी स्कूल प्रदेश में नई मॉडल बन कर उभर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए जो ग्रांट सरकार व शिक्षा विभाग की तरफ से भेजी जाती है उनका सही तरीके से जब तक इस्तेमाल होता रहेगा तो विद्यालयों की दशा व दिशा बदलने में काफी आसानी होगी। इस दौरान उन्होंने भविष्य में भी ऐसे ही समय समय पर अच्छे कार्य करवाते रहने की सलाह दी और निरीक्षण करते रहने की बात कही। इस अवसर पर अरुण लोहान, सतबीर सिंह, मुकेश कुमार, पुरुषोत्तम, राजबीर ढांडा व डॉ अजय लोहान आदि मौजूद थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |