हांसी एसपी घेराव को लेकर खटकड़ टोल से कितने ट्रैक्टरों में पहुंचेंगे किसान, टोल के प्रधान का ऐलान
हांसी एसपी घेराव को लेकर खटकड़ टोल से कितने ट्रैक्टरों में पहुंचेंगे किसान, टोल के प्रधान का ऐलान
नारनौंद, सुनील कोहाड़
सांसद रामचन्द्र जांगड़ा के विरोध को लेकर शुरू हुआ विवाद चार दिन बीत जाने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसानों ने शनिवार को ही ऐलान कर दिया था कि प्रशासन ने किसानों की दोनों मांगों को पूरा नहीं किया तो वो सोमवार 8 नवंबर को हांसी एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। इसको लेकर किसान शनिवार रात से ही तैयारियों में जुट गए थे। कोई जनसंपर्क अभियान करके तो संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेता सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा संख्या में हांसी पहुंचने का आह्वान करते हुए दिखाई दिए। खटकड़ टोल नाके का प्रधान सतबीर रविवार सायं नारनौंद थाने में चल रहे धरने पर पहुंचे और कहा कि प्रशासन ने अगर किसानों की बात नहीं मानी तो खटकड़ टोल पर 150 ट्रैक्टरों में हजारों की संख्या में किसान फिलहाल हांसी कूच कर लिए तैयार हैं। वहीं सोमवार सुबह तक ये संख्या दोगुनी हो जाएगी और प्रत्येक गांव से काफी किसान अपनी निजी व किराए के वाहनों में हांसी पहुंचेंगे। क्योंकि काम का समय होने के कारण किसानों के ट्रैक्टर खेतों की जुताई करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों पर अब तक 42 हमले करने के बाद प्रशासन बेकपूट पर आ चुका है और ये 43 वां मामला है। इसमें भी किसानों की जीत निश्चित है।
किसान नेता रवि आजाद व सुरेश कोथ ने कहा कि लूटेरों की सरकार में प्रशासन को भी समय समय पर दवाई की डोज देना जरूरी है। अगर भाजपा के नेताओं व अडानी अंबानी के चमचों को समय-समय पर डोज ना मिले तो ये तड़पने लग जाते हैं। इसी डोज की जरूरत हांसी एसपी को भी है और उनको डोज लेने से डर लगता है तो हिसार, करनाल और अंबाला के एसपी से बात कर ले। क्योंकि किसानों द्वारा दी जाने वाली डोज बहुत ही फायदेमंद है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks