महम-अवैध शराब फैक्ट्री के षङयंत्र मे शामिल साधु गिरफ्तार
महम-अवैध शराब फैक्ट्री के षङयंत्र मे शामिल साधु गिरफ्तार
रोहतक पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए महम में अवैध व नकली शराब बनाने की फैक्ट्री के षङयंत्र मे शामिल आरोपी दलेल का भाई साधू राम को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि दिनांक 29.10.2021 को पुलिस को सूचना मिली कि महम हिसार बाईपास रोड़ पर स्थित शेरे पंजाब ढाबा के पीछे प्लाट में शैड बनाकर आर.ओ. प्लांट की आड में अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने उक्त प्लाट पर छापेमारी की जंहा प्लाट में 6 युवक मिले जो अवैध रूप से जहरीली व नकली शराब बनाने का कार्य कर रहे थे। तलाशी लेने पर प्लांट से 25344 पव्वे व 1716 बोतल अवैध व नकली शराब बरामद व 13000 लीटर स्पिरिट बरामद हुई। इसके अलावा शराब बनाने की मशीनें व अन्य सामान को जब्त किया गया। नकली, मिलावटी व जहरीली शराब बनाने व बिना लाईसैंस/परमीट के नकली स्टीकर लगाकर शराब बेचने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ धारा 420/467/468/471/120बी भा.द.स. व आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 525/2021 थाना महम मे अंकित कर कार्यवाही शुरु की गई।
दिनांक 16.11.2021 को प्रभारी थाना महम निरीक्षक प्रहलाद सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी साधू राम पुत्र बादाम निवासी सिसर खास, महम को गिरफ्तार किया गया है। मामलें में शामिल मुख्य आरोपी राकेश पहले ही गिरफ्तार हो चुका है । वारदात में शामिल अन्य आरोपी फरार चल रहे है जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks