हिसार- BJP विधायक परिवार सहित हाईकोर्ट में तलब
हिसार- BJP विधायक परिवार सहित हाईकोर्ट में तलब
कोर्ट के आदेशों की अवमानना पर कोर्ट ने 17 लोगों को नोटिस जारी किया ; विधायक की पत्नी, बेटे व तहसीलदार शामिल
हांसी में मेम का बाग जमीन विवाद मामले में कोर्ट आदेशों की अवमानना करने पर हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की और हांसी से BJP विधायक विनोद भ्याणा के परिवार सहित 17 लोगों को नोटिस जारी कर तलब किया है। इसमें विधायक की पत्नी-बेटा और हांसी तहसीलदार भी शामिल है। कोर्ट ने इसमें मेम के वंशजों को भी नोटिस जारी किया है। पूरा मामला मेम के बाग के अंदर बने रास्तों की रजिस्ट्री कराने से जुड़ा है, जिसमें भिवानी के जीताखेड़ी निवासी 78 वर्षीय हरिसिंह ने याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks