स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बिठमड़ा से एनएच 52 तक होगा 18 फुट चौड़े नए सडक़ मार्ग का निर्माण

बिठमड़ा से एनएच 52 तक होगा 18 फुट चौड़े नए सडक़ मार्ग का निर्माण : राज्यमंत्री
सडक़ निर्माण कार्य पर आएगी 3 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत

हिसार, 16 नवंबर।

उकलाना हल्के के गांव बिठमड़ा से एनएच 52 (नरवाना-उकलाना रोड) तक 4 किलोमीटर लंबाई का 18 फुट चौड़ा नया रोड बनाया जाएगा। इस रोड के निर्माण कार्य पर 3 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत आएगी। सरकार द्वारा सडक़ निर्माण कार्य को प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। उक्त शब्द राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहे।

राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि गांव बिठमड़ा सहित आस-पास के ग्रामीणों का गांव बिठमड़ा से एनएच 52 तक कच्चा रास्तें को नई सडक़ बनाने की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। कच्चा रास्ता होने के कारण गांव बिठमड़ा के किसानों को खेतों से अपनी फसल अनाज मंडी तक ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जल्द ही नई सडक़ बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके पश्चात जल्द ही सडक़ निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा। नई सडक़ बनने से गांव बिठमड़ा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को फायदा होगा तथा किसान अपने खेत-खलिहान से फसल को अनाज मंडी तक सुगमता के साथ ले जा सकेंगे। क्षेत्रवासियों को भी अब गांव बिठमड़ा से नरवाना आने-जाने में आसानी रहेगी। उन्होंने बताया कि 5-6 करम या इससे ज्यादा चौड़ाई के कच्चे रास्ते जो एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ते हैं, उनको भी पक्का करवाया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |