स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो पकड़े, राजथल व राजपुरा भैण गांव के दो गिरफ्तार

 Hansi police caught two with illegal weapons, two from Rajthal and Rajpura Bhain village arrested.

पुलिस गिरफ्त में बैठे अवैध हथियार रखने वाला व सप्लाई करने वाला। 

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़।

नारनौंद: स्पैशल स्टाफ हांसी पुलिस नें अवैध हथियार के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना नारनौंद में केस दर्ज किया गया है। ए.एस. आई. राजेश कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने गांव में दहशत फैलाने के लिए तलवार खरीदी है। स्पैशल स्टाफ हांसी पुलिस ने हथियार खरीदने व बेचने वाले दोनो आरोपितों को गिरफ्तार कर तलवार को पुलिस ने कब्जे में लिया गया है।




 आरोपित अंकित ने बताया कि यह तलवार उसने जींद जिले के गांव राजपुरा भैण निवासी जलजीत उर्फ कृष्ण से गांव में दहशत फैलाने के लिए खरीदी थी। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों कि पहचान गांव राजथल निवासी अंकित उर्फ बिल्ला व राजपुरा भैण निवासी जलजीत उर्फकृष्ण के रूप में हुई है। आरोपितों को अदालत में पेश करके अदालत ने जलजीत को बेल पर रिहा कर दिया व अंकित को जेल भेज दिया गया है।



https://www.haryana-news.in/2024/04/haryana-news-today-big-statement-by-cm-nayab-saini.html

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |