स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Big action by Hisar Police in UP: हिसार पुलिस की यूपी में बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

 Big action by Hisar Police in UP: Three arrested

सीमेंट भेजने के नाम पर 2 लाख 60 हजार की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार



हरियाणा न्यूज टूडे/ सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर: जैसे-जैसे तकनीक आधुनिक होती जा रही है वैसे-वैसे साइबर ठग भी ठगी करने के नए-नए तरीके ईजाद करते रहते हैं। थाना साइबर पुलिस ने भवन निर्माण कंसलटेंसी फर्म संचालक से हुई 2 लाख 60 हजार रुपए की ठगी मामले में तीन आरोपियों गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी मनीष, मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी मजीद उर्फ माजू और सोहेल को गिरफ्तार किया गया है।







       जांच अधिकारी ने बताया कि साइबर थाना हिसार में एनसीसीआरपी पोर्टल से एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमे शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बालाजी कंसलटेंसी नाम से फर्म चलाता है जो भवन निर्माण का काम करता है। 27 सितंबर 2023 को शिकायतकर्ता के पास सुभम नामक व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि वह अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से बात कर रहा है और सीमेंट की जरूरत के बारे में पूछा। शिकायतकर्ता द्वारा सीमेंट की जरूरत के बारे बताने पर कॉलर ने शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर सीमेंट के रेट और कंपनी का जीएसटी नंबर भेजा। 





 4 अक्टूबर 2023 को अल्ट्राटैक कम्पनी का INVOICE भेज 25 प्रतिशत एडवांस पेमेंट की मांग की। शिकायतकर्ता ने कॉलर द्वारा दिए गए अकाउंट में 25 प्रतिशत के हिसाब से 1 लाख 60 हजार रुपए जमा करवाए। 06.10.2023 को कॉलर ने शिकायतकर्ता के पास पहली गाङी में सिमेन्ट भेजने के हिसाब से दूसरा इनवॉइस भेज और एक लाख रुपए की मांग की। जिस पर शिकायतकर्ता ने एक लाख रुपए और भेज दिए। उसके बाद कॉलर शिकायतकर्ता को दो दिन तक कहते रहे कि सीमेंट की गाड़ी प्लांट सेनिकल चुकी है पहुंच जायेगी। परंतु शिकायतकर्ता के पास कोई सीमेंट नही आई और कॉलर ने मोबाइल फोन बंद कर लिए।







         मामले में जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना साइबर हिसार में 7 फरवरी 2024 को सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त तीन आरोपियों मनीष, मजीद उर्फ माजू और सोहेल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मनीष ने शिकायतकर्ता के पास सुभम नाम से अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का कर्मचारी बन फोन किया था और मजीद उर्फ माजू व सोहेल ने शिकायतकर्ता द्वारा जमा करवाए गए पैसे बैंक से निकले थे। पुलिस जांच में सामने आया कि उपरोक्त आरोपी मिलकर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में काल सेंटर चलाते थे। आरोपी मनीष अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का कर्मचारी बन भवन निर्माण का काम करने वाले ठेकेदारों के पास फोन कर कम दाम पर सीमेंट उपलब्ध करवाने का ऑफर देता।






 ऑफर स्वीकार करने उपरांत आरोपी कुल ऑर्डर का 25 प्रतिशत अमाउंट एडवांस के रूप में अपने बैंक खाते में जमा करवा फर्जी बिल भेज देते। और सीमेंट से भरी गाड़ी की फोटो भेज बाकी पेमेंट की डिमांड कर ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों से आगामी पूछताछ जारी है। आरोपियों को आज पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।


ये खबरें भी पढ़ें:- 
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्जसुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,

नारनौंद क्षेत्र में भाजपा नेत्री की दबंगई, देवर के मकान पर कब्जा करने पहुंची, मामला दर्ज,

हिसार में ठगी : बिजली बिल पेंडिंग के नाम पर 4 लाख 99 हजार 580 रुपए ठगी,

खौफ: अज्ञात युवकों ने छात्र से की लूटपाट, पिस्तोल व तेजधार दिखाकर छीना कैश व मोबाइल
Jind News Today, Rohtak News TodayNarnaund News Hansi News Today,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |