Adampur Mandi News: नौकरी लगाने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये ठगे, दो के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
Adampur Mandi News: Three and a quarter lakh rupees were cheated in the name of getting job, case of cheating was registered against two
हरियाणा न्यूज टूडे, मंडी आदमपुरः आदमपुर खंड के गांव सीसवाल निवासी एक युवक के साथ सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सीसवाल निवासी विनोद कुमार ने बताया कि लगभग दो साल पहले उसकी मुलाकात गाजियाबाद के हिमांशु से हुई। हिमांशु ने रेलवे व गृह मंत्रालय की अफसरशाही में अपनी जान-पहचान बताते हुए सरकारी नौकरी लगवाने के लिए तीन लाख रुपये का रेट बताया। इस दौरान हिमांशु ने हरियाणा सरकार के पेपर पास करवाने का भी आश्वासन दिया। इससे वो हिमांशु की बात में आ गया।
शिकायत के अनुसार इसके चलते विनेद ने अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखकर और पैसे ब्याज पर लेकर हिमांशु को एक लाख 50 हजार रुपये नकद व एक लाख 25 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद हिमांशु ने संदीप नमक युवक से उसकी बात करवाई। संदीप ने उसको बताया कि वह गृह मंत्रालय से बोल रहा है। उसने बताया कि आपकी वैरिफिकेशन आई हुई है। उसने एक मोबाइल नंबर देते हुए उस पर डाक्यूमेंट वाट्सएप पर लिए। इसके बाद हिमांशु लगातार नौकरी ने लिए उसे टरकाता रहा। अब हिमांशु को फोन करने पर वह गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देता है। इसके चलते विनोद कुमार ने शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के साथ हिमांशु की फोन रिकार्डिंग वाली पेन ड्राइव भी विनोद ने आदमपुर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने आरोपी हिमांशु व संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
Top 5 best school in Hisar,
Top School Narnaund,
Hisar News Today: प्रेमिका की हत्या करने के दोषी को उम्रकैद की सजा, जुर्माना
Narnaund News, जुगाड़ वाली बाइकों पर हिसार पुलिस का शिकंजा, अब होंगी जुगाड़ वाली बाइक जब्त


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks