जींद गोहाना रोड़ पर हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को कुचला, पिता की आंखों के सामने बेटे की तड़प तड़प कर मौत
Accident on Jind Gohana Road: speeding truck crushed child, son died in agony in front of his father's eyes
मौसी के घर आया हुआ था मृतक दीपांशु, बुझा घर का इकलौता चिराग
![]() |
| सदर थाना जींद। |
हरियाणा न्यूज टूडे, जींद : जींद गोहाना रोड़ पर गांव सिंधवी खेड़ा में घर के बाहर खड़े एक चार साल के बच्चे को ट्रक ने कुचल दिया। जिसके कारण पिता की आंखों के सामने मासूम बच्चे की तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और दो बहनों का भाई था।
पिता ने बताया सिंधवी खेड़ा में उसकी साली के यहां कार्यक्रम में शामिल होने आए थे
पुलिस को दिए बयान में जुलाना क्षेत्र के गांव हथवाला निवासी संदीप ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं जिनमें से दो बेटी और एक चार साल का बेटा दीपांशु है। उसकी साली राखी की शादी जींद के नजदीक के गांव सिंधवी खेड़ा में की हुई है और वहां पर रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। संदीप ने बताया कि वह अपने परिवार सहित साली के यहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था।
सड़क किनारे खड़े थे बाप बेटा
संदीप ने बताया कि रविवार की रात करीब 9:15 बजे वह और उसका बेटा दीपांशु घर के बाहर सड़क किनारे एक साइड में खड़े हुए थे की गोहाना की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और दीपांशु को टक्कर मार दी। ट्रक ड्राइवर के लापरवाही के कारण ट्रक का पहिया दीपांशु के सर से गुजर गया और उसकी आंखों के सामने उसके बेटे की तड़प तड़प कर मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से भाग गया।
पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता के बयान पर किया मुकदमा दर्ज
संदीप ने बताया कि वह तुरंत ही साधन का इंतजाम करके दीपांशु को उपचार के लिए जींद के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जींद सदर थाना पुलिस ने संदीप के बयान पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
Top 5 best school in Hisar,
Top School Narnaund,
Haryana News Today : 'Jugaad' will sweep the streets ; अब ‘जुगाड़’ लगाएगा गलियों में झाड़ू
health tips: बीट द पेन: क्या आपके जोड़ों और घुटनों में दर्द है, दवाई ले लेकर हो गए हैं परेशान; एक बार से लेख अवश्य पढ़ लें जाने माने सुप्रसिद्ध डॉ. का सुझाव ,
Narnaund News: हिसार डीसी व हांसी पुलिस अधीक्षक पहुंचे नारनौंद, अधिकारियों को दिए निर्देश
हरियाणा का चुनावी माहौल, जींद की ताजा खबर ,
Hansi News Today: शादी समारोह में डीजे ओपरेटर को लगा करंट, शादी समारोह में अफरातफरी, हालत गंभीर, हिसार की ताजा खबर ,
Hansi News Today: पुलिस की मौजूदगी में बिजली कर्मचारी व उसकी पत्नी पर किया हमला


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks