स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

युवती ने लगाया फंदा, मंगेतर पर केस दर्ज

 Sirsa Haryana news : Girl hanged herself, case registered against fiance

एक माह बाद होनी थी शादी, फोन पर करता था परेशान 

प्रतीकात्मक फोटो। 


तहलका न्यूज ओढां


गांव घुंकावाली में एक युवती ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर मृतका के मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 






पुलिस को दिए बयान में बबलू कुमार ने बताया कि वह पिछले करीब चार माह से बीकानेर में रहकर मिस्त्री का कार्य करता है । उसकी छोटी बहन सुनीता की सगाई करीब दो वर्ष पूर्व गांव नाढोड़ी निवासी सज्जन कुमार के साथ हुई थी। करीब एक माह बाद उन्होंने सुनीता की शादी करनी थी। बबलू के मुताबिक बीते दिन उसके छोटे भाई विष्णु ने उसे फोन पर सूचना दी कि बहन सुनीता ने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। जब वह मौके पर पहुंचा तो सुनीता की मृत्यु हो चुकी थी। 






बबलू ने बताया कि उन्होंने जब सुनीता का फोन चैक किया तो पाया कि आत्महत्या से पूर्व सुनीता की सज्जन कुमार से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। बबलू के मुताबिक उन्हें पता चला कि सज्जन कुमार उसकी बहन के साथ फोन पर अक्सर गाली-गलौच व झगड़ा करता था। आत्महत्या से पूर्व भी उसने सुनीता के साथ झगड़ा किया। इसी से परेशान होकर सुनीता ने आत्महत्या कर ली। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बबलू के बयान पर आरोपी सज्जन कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


खबरें और भी हैं...

21 लाख की अफीम सहित चाचा-भतीजा गिरफ्तार: साढ़े 10 किलो अफीम बरामद। Ab Tak News

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले- स्थायी सरकार के लिए भाजपा से गठबंधन; सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी

हिसार में 13 वर्षीय किशोरी से रेप का प्रयास: लिफ्ट देने के बहाने झाड़ियों में ले गया आरोपी |

हरियाणा सरकार में वॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री: HFEP गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष बनीं; सतीश कौशिक के निधन से खाली हुआ था पद

होम्योपैथिक अस्पताल का उद्घाटन: अनिल विज बोले- सहरे में एक और नगीना जुड़ा | Ab Tak News

पुलिस के हत्थे चढ़े 5 बदमाश: 5 पिस्तौल, कारतूस और बाइकें बरामद; लूट, स्नैचिंग और फिरौती की वारदातों को देते थे अंजाम

भिवानी में युवक को 2 साल की सजा: घर से नाबालिग लड़की का किया था अपहरण; 15 हजार रुपए जुर्माना

चंडीगढ़ से सोना चुराने वाला बंगाल से काबू: IPL के सट्‌टे में गंवाए थे 8.5 लाख, भरपाई के लिए चुराया gold

जींद में हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह बोले-: गठबंधन रहे न रहे चुनावी मैदान में जरूर रहेंगे; JJP से बीजेपी को कोई लाभ नहीं

पुलिस ने सुलझाई लूटपाट की वारदात: तीन आरोपी गिरफ्तार, रविवार रात को चाकू के दम पर दो जगह की थी वारदात

युवती ने लगाया फंदा, मंगेतर पर केस दर्ज

बालसमंद पुलिस ने जुआ खेलते दो युवकों को किया काबू, जुए में लगाए 56600 रुपए किए बरामद

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |