हिसार रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बरवाला के नजदीकी के गांव का गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद
Hisar ki taaja khabar : village nearby Barwala arrested in the case of motorcycle theft from Hisar railway station
तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।
हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने रेलवे स्टेशन हिसार से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित जेवरा निवासी सोमवीर उर्फ कालू को थाना अर्बन एस्टेट हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 676 दिनाक 08.09.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक विजय ने बताया कि यूनिवर्सिटी विहार, हिसार निवासी अमनदीप ने रेलवे स्टेशन पार्किंग की दीवार के पास से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मोटरसाइकिल खड़ी कर किसी काम से रेवाड़ी गया था। जब बैग वापस आया तो उसे वहा मोटरसाइकिल नही मिली। किसी अज्ञात ने मोटरसाइकिल चोरी की है। दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि आरोपी ने रेलवे स्टेशन पार्किंग की दीवार के पास से एक मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल थाना अर्बन एस्टेट के क्षेत्र के चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा 2 मोटरसाइकिल बरामद किए है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया है।
खबरें और भी हैं...
21 लाख की अफीम सहित चाचा-भतीजा गिरफ्तार: साढ़े 10 किलो अफीम बरामद। Ab Tak News
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले- स्थायी सरकार के लिए भाजपा से गठबंधन; सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी
हिसार में 13 वर्षीय किशोरी से रेप का प्रयास: लिफ्ट देने के बहाने झाड़ियों में ले गया आरोपी |
होम्योपैथिक अस्पताल का उद्घाटन: अनिल विज बोले- सहरे में एक और नगीना जुड़ा | Ab Tak News
पुलिस के हत्थे चढ़े 5 बदमाश: 5 पिस्तौल, कारतूस और बाइकें बरामद; लूट, स्नैचिंग और फिरौती की वारदातों को देते थे अंजाम
भिवानी में युवक को 2 साल की सजा: घर से नाबालिग लड़की का किया था अपहरण; 15 हजार रुपए जुर्माना
चंडीगढ़ से सोना चुराने वाला बंगाल से काबू: IPL के सट्टे में गंवाए थे 8.5 लाख, भरपाई के लिए चुराया gold
जींद में हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह बोले-: गठबंधन रहे न रहे चुनावी मैदान में जरूर रहेंगे; JJP से बीजेपी को कोई लाभ नहीं
पुलिस ने सुलझाई लूटपाट की वारदात: तीन आरोपी गिरफ्तार, रविवार रात को चाकू के दम पर दो जगह की थी वारदात
युवती ने लगाया फंदा, मंगेतर पर केस दर्ज
बालसमंद पुलिस ने जुआ खेलते दो युवकों को किया काबू, जुए में लगाए 56600 रुपए किए बरामद


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks