स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले के गांव में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पोता घायल

Julana News Elderly dies, grandson injured due to car collision in village of Jind district

घर के बाहर खड़ी बुग्गी में कार ने मारी टक्कर, बाद में पलटी 

बुग्गी को टक्कर मारने के बाद पलटी कार। 


तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़।‌

जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव देवरान में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग और उसके पोते को एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा गया है जबकि मृतक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के वाले कर दिया। 




जुलाना क्षेत्र के गांव देवरड़ निवासी शीलक राम ने बताया कि वीरवार की शाम को उसका चाचा अमर सिंह अपने पोते निखिल के साथ घर के बाहर खड़ी बुग्गी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान जुड़ना की तरफ से एक कर तेज रफ्तार से आई और सीधी बुग्गी में टक्कर मार दी। जिसके कारण उसका चाचा अमर सिंह और निखिल गंभीर रूप से घायल हो गए। 




मृतक अमर सिंह। फाईल फोटो 


शीलक राम ने बताया कि बुग्गी को टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रुकी और एक घर में टक्कर मारने के बाद कार पलट गई। तुरंत ही घायलों को उपचार के लिए जुलाना के सीएचसी में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके चाचा और पोते गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक  पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसके चाचा 85 वर्षीय अमर सिंह की मौत हो गई। 




जबकि निखिल का पीजीआई में उपचार किया जा रहा है। जुलाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |