स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सो रही पत्नी पर पति ने में तेल डालकर लगा दी आग

 Haryana Yamunanagar news husband poured oil on sleeping wife and set her on fire


तहलका न्यूज यमुनानगर । 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव कुतुबपुर निवासी जाहिद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुल्ताना की शादी सहारनपुर के गांव जाडखेड़ा निवासी जुल्फान के साथ 15 वर्ष पहले की थी। इस शादी से उसके पास तीन बच्चे हैं। सात वर्ष पहले जुल्फान अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र की रायपुर कालोनी में आकर रहने लगा था। यहीं पर सुल्ताना प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्य करने लगी। पति जुल्फान उसके साथ मारपीट करता था। आरोपित नशे का आदी है। कई बार वह सुल्ताना से पैसे भी छीन चुका था।







 शनिवार की रात को पता लगा कि जुल्फान ने सुल्ताना के साथ मारपीट की है। नशे के लिए पैसे न देने पर आरोपित ने मारपीट की रात को जब वह घर पर बच्चों के साथ सोई हुई थी तभी आरोपित ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसमें वह झुलस गई थी। इस दौरान उसके तीनों बच्चे भी सोए हुए थे। आग लगने पर धुंआ उठने से दम घुटने लगा तो बच्चों की आंख खुल गई। वह किसी तरह से बाहर निकल आए और शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग एकल हुए और आग बुझाई। आग में झुलसी सुल्ताना को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसको मौत हो गई। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित जुल्फान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।




haryana weather today : हरियाणा पंजाब और दिल्ली में पहुंचा मानसून, अब होगी झमाझम बारिश। 

अमेरिका भेजने का झांसा देकर उचाना के युवक साढ़े 17 लाख हड़पे, अमेरिका की जगह भेज दिया इंडोनेशिया 



हिसार के पास पटरी से उतरी रेल क्रेन, कई रेल सेवाएं बाधित 


Jind news: शिकायत देने जा रहे व्यक्ति को मशीन से घसीटा ।


कार चोरी करके भाग रहे चोरों की गाड़ी जरनेटर से टकराई, पहुंचे अस्पताल। 














कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |