Tehalka News Haryana : टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दे ठगे 81 हजार, 3 महिला सहित 4 पर मामला दर्ज
अब तक न्यूज, नरवाना
राशि वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की सिंगापुर में पढ़ाई कर रहा धमकी देने का आरोप है। 2022 में उनका
Tehalka News Haryana सिंगापुर में पढ़ाई कर रहे युवक को टूरिस्ट वीजा के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दे 81 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने राशि के लिए दबाव डाला तो आरोपियों ने झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। शहर थाना नरवाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रेम नगर नरवाना निवासी बलवान सिंह ने बताया कि उसका बेटा मनोज संपर्क रेडवीजन कंसलटेंट से हुआ। जिसके मालिक तथा उनकी पार्टनर मोहाली पंजाब निवासी आदिति सिमरन कौर व तस्लीन ने कहा कि वे उसके बेटे मनोज को कम खर्च पर टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। जिसकी एवज में आरोपितों ने उससे जनवरी 2023 तक 81000 की राशि ले ली। साथ ही आश्वासन दिया कि मनोज को जल्द ऑस्ट्रेलिया भेज दिया जाएगा। जिसके साथ आरोपितों ने दो लाख की डिमांड और शुरू कर दी। जब उसने राशि देने से मना कर दिया और राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। आरोपितों ने उसे यहां तक कहा कि समझौते के नाम पर उसे लाखों रुपये और देने पड़ सकते हैं।
मच्छरदानी में सोने को लेकर विवाद में मजदूर को फेंका छत से नीचे, मौत
900 गाँवों में ई-डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू : डिप्टी सीएम
ईरानी के मानवाधिकार फोरम की अध्यक्षता करने से अमेरिका नाखुश
Ab Tak News Hindi : गुजरात के 68 न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
शहर थाना नरवाना पुलिस ने बलवान की शिकायत पर रेडवीजन कंसलटेंट के मालिक उसकी पार्टनर आदिति सिमरन कौर तथा तस्लीन के खिलाफ धोखाधड़ी का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना नरवाना के जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने चार लोगों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks