kaithal news today : शहीद भगत सिंह सीनियर सैकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार सलोनी ने 97.8 अंक लेकर ओवरऑल मेडिकल साइंस में जिले में किया टॉप
kaithal news today
माता पिता के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बेटी सलोनी ।
कलायत ( kalayat news )
सोमवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड के घोषित ओवराल परिणामों में शहीद भगत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल मटौर की छात्रा सलोनी ने नॉन मेडिकल में 500 में 489 अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नॉन मेडिकल विषय में निर्मल पब्लिक स्कूल की छात्रा टीना ने 500 में से 488 अंक लेकर जिले में द्वितीय स्थान तथा बाल विकास पब्लिक स्कूल के छात्र साहिल ने ओवराल परीक्षा में 500 में से 486 अंक लेकर तीसरा ओर मेडिकल विषय में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नॉन मेडिकल सलोनी द्वारा 97.8/489/500 प्राप्त किए जिसमें इंग्लिश 99, हिस्ट्री में 99, फिजिक्स में 100, केमिस्ट्री में 97 तथा मैथमेटिक्स 94 अंक प्राप्त किए। कलायत खंड के गांव मटौर स्थित शहीद भगत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सलोनी के पिता गां खेड़ी शेरखां खेड़ी निवासी किसान तथा मां गुनमति ग्रहणी है। सलोनी ने बताया कि उसका फेवरेट सब्जेक्ट फिजिक्स है। स्कूल के अलावा घर पर वह 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी। आगे पढकर वह आईआईटी में एडमिशन लेना चाहती है। सलोनी ने बताया कि उसने पढ़ाई के दौरान कभी कोई ट्यूशन नहीं ली लेकिन मोबाइल पर कभी-कभी ऑनलाइन सब्जेक्ट की तैयारी करती थी। उसकी पढ़ाई में उनके पैरेंट्स के अलावा स्कूल प्रबंधन सदस्यों का भी अहम योगदान रहा है। पढ़ा में लिखना उन्हें काफी पसंद है।
जिले में प्रथम व ओवरआल तीसरे स्थान पर रहे साहिल बाल विकास पब्लिक स्कूल के छात्र साहिल ने ओवराल परीक्षा में जिला में तीसरा तथा मेडिकल विषय में 97.2 अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेडिकल विषय में साहिल ने 486 / 500 प्राप्त किए। साहिल ने इंग्लिश में 97, होम साइंस में 98, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 97 तथा बायोलॉजी में 99 अंक प्राप्त किए। बाल विकास पब्लिक स्कूल के छात्र साहिल ने ओवराल परीक्षा में जिला में तीसरा तथा मेडिकल में 97.2 अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks