Julana news Bhavna of Karsola village got 493 marks in class 12th | करसोला गांव की भावना ने 12वीं कक्षा में प्राप्त किए 493 अंक
Julana news Bhavna of Karsola village got 493 marks in class 12th
• जिले में पाया प्रथम स्थान गांव में खुशी का माहौल, बांटी गई मिठाइयां, सेना में अफसर बनकर करना चाहती हूं देश की सेवा : भावना
![]() |
| भावना को प्रथम स्थान मिलने पर मिठाई खिलाते परिजन । |
जुलाना
क्षेत्र के गांव करसोला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा भावना ने कॉमर्स संकाय में 493 अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भावना के परिणाम की सूचना मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। भावना के पिता एक प्राईवेट नौकरी करते हैं|
स्कूल के प्राचार्य राजकुमार ने बताया कि भावना की मेहनत
और लग्न का नतीजा है कि उसने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन करने का काम किया है। अन्य छात्रों को भी भावना से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में
और माता एक गृहणी हैं। भावना ने बताया कि वो पढ़ाई कर सेना में अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। भावना की माता सुदेश देवी ने कहा कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में बेहतर करती मेहनत करनी चाहिए। आई है, उन्हें उम्मीद है कि वो सेना में अफसर बनेगी। सरकारी स्कूल में पढ़कर भी छात्र आगे निकल सकते हैं यह बात भावना ने साबित कर दिखाई।
परिजनों ने लड्डु बांटकर खुशी मनाई। समाजसेवी नरेंद्र लाठर ने कहा कि उन्हें बेटी पर गर्व है कि उसने जिले में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूरे गांव के लिए गौरव की बात है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks