बलंभा के प्रवीण की हत्या के मामले में यूपी के युवक सहित दो गिरफ्तार, पुलिस ने लिया रिमांड पर !
Haryana Rohtak news Two including youth from UP arrested in the murder of Praveen of Balambha
तहलका न्यूज, रोहतक / ललीत
रोहतक बायपास सुनारिया जेल के पास शुक्रवार की देर शाम महम चौबीसी के गांव बलंभा निवासी प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपितों से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने रविवार को शीतल नगर निवासी अमरजीत व उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव हमीरपुर हाल गांधी कैंप निवासी नीरज को बलंभा के प्रवीण की हत्या मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। अब इन्हें सोमवार को दौबारा से अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बलंभा निवासी प्रवीण की हत्या मामले में 12 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है।
गौरतलब है कि 10 मार्च शुक्रवार की देर शाम निजी कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर बलंभा निवासी प्रवीण की चाकू मारकर हत्या कर दी। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मृतक के पिता वीर सिंह के बयान पर 2 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया था कि कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की कार्यशैली को लेकर उसके बेटे ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। उसके बाद से महिला का पति उसके बेटे को धमकी दे रहा था।
Breaking News : नीचे दिए गए समाचार को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए जो मांगे इस प्रकार से हैं। विस्तार पूर्वक मांगों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks