हिसार पढ़ने जा रही छात्रा बस के आई नीचे, बस का टायर ऊपर से गुजरने से मौत। छात्रों के इन हादसों का जिम्मेदार कौन ?
Haryana news A student going to study in Hisar came under the bus, died after the tire of the bus ran over it.
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार के गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा सोमवार की सुबह बरवाला में रोड़वेज बस के नीचे आ गई। बस का टायर ऊपर से गुजरने के कारण छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं बस के चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।
बस में भीड़ ज्यादा होने और तुरंत चलने के कारण गिरी छात्रा
मिली जानकारी के अनुसार बरवाड़ा के वार्ड 19 निवासी मनीषा हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करती थी। जैसे ही सोमवार को यूनिवर्सिटी में आने के लिए बरवाला के पुराने बस स्टैंड से रोड़वेज बस में सवार हुई तो बस चल पड़ी और मनीषा का अचानक से संतुलन बिगड गया और वो नीचे गिर गई। जिसके कारण बस का पिछला टायर के नीचे आ गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और उसे उठाकर अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।
इन हादसों का जिम्मेदार कौन ?
बरवाला के वार्ड 19 में रहने वाली मनीषा हिसार में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में पढ़ती थी। वो डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स की सेकेंड ईयर की छात्रा थी। वो हर रोज की तरह सुबह घर से हिसार जाने के लिए निकली थी। छात्रों ने आरोप लगाते हुए बताया कि छात्रों के बस पास केवल रोड़वेज बस में ही मान्य होने के कारण सुबह के समय और छुट्टी के समय रोडवेज की बसों में भीड़ ज्यादा होती है। जिसके कारण आए दिन छात्र हादसों का शिकार हो जाते हैं। क्योंकि बस संचालक छात्रों को चढ़ने नहीं देते और लगातार रोडवेज के बेटे में बसों की संख्या घट रही है। जिसका खामियाजा आम जनता के साथ छात्रों को अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है। भले ही सरकार छात्राओं के लिए फ्री बस पास सुविधा दे रही है लेकिन उसका लाभ केवल सरकारी बसों में ही मिलता है और निजी बसों में सवार होने पर उनके साथ बदतमीजी कर किराया वसूला जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks