स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद के नजदीकी गांव में 3 दिन में दो लोगों की तालाब में डूबने से मौत ! ग्रामीणों में भय का माहौल !

 Haryana news jind nearest village two people died due to drowning in a pond in 3 days.

पहले घर से लापता हुए फिर तालाब में तैरता मिला शव 


तहलका न्यूज, जींद / सुनील कोहाड़ / साहिल भनवाला


 जींद जिले के नजदीकी गांव संगतपुरा में सोमवार की सुबह गांव के तालाब में ‌घर से लापता दिव्यांग व्यक्ति का शव तैरता हुआ पाया गया। जिसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सब को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। शनिवार को भी गांव के तालाब में एक लापता युवक का शव बरामद हुआ था। 








रविवार शाम को घर से लापता, सोमवार को तालाब में तैरता मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार संगतपुरा निवासी करीब 40 वर्षीय जयदीप बचपन से ही दोनों पांव से दिव्यांग था। रविवार की शाम को जयदीप अज्ञात परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। उसके परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण पशुओं को लेकर सामने पहुंचे तो देखा कि तलाब में किसी व्यक्ति का शव तैर रहा है। उन्होंने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना जींद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 







इस संबंध में सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गांव संगतपुरा में ग्राम में एक व्यक्ति का शव मिला है। मटक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस मामले के अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शनिवार को भी गांव कटवाल से एक युवक का शव मिला था। ‌







गांव में अजीबोगरीब घटनाएं, ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

गौरतलब है कि होली के दिन गांव संगतपुरा निवासी योगेंद्र भी अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसके परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा तो जींद सदर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। शनिवार सुबह गांव के लोगों ने तालाब में शव तैरता दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद  शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान लापता योगेंद्र के रूप में हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |