रोहतक में नाना के घर आए छात्र की गोली, अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, पीजीआई छोड़कर फरार ! आखिरकार कौन था बदमाशों के निशाने पर ?
Haryana Rohtak news Student shot at Nana's house in Rohtak, shot by unknown miscreants, absconded leaving PGI
तहलका न्यूज, रोहतक / ललीत
रोहतक जिले के बाहर गांव में अज्ञात बदमाशों ने दोस्तों से मिलने आए युवक को गोली मार दी। इतना ही नहीं बदमाश उसे गाड़ी में लेकर रोहतक पीजीआई पहुंचे और वहां पर छोड़कर भाग गए। गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक के नाना के ब्यान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोस्त से मिलने बोहर गांव गया था मृतक
रोहतक अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दिए बयान में खरावड़ निवासी रमेश ने बताया कि उसके कोई औलाद नहीं थी। उसके बड़े भाई रामकिशन की लड़की कृष्णा अपने दोनों बेटे 20 वर्षीय अरुण और 16 वर्षीय आकाश के साथ पिछले कई सालों से अपनी ससुराल में ना रहकर उसके पास गांव खरावड़ में रहती है। अरुण अपना ज्यादातर समय बोहर गांव के निशांत उर्फ निशु के घर पर रहता था। क्योंकि ये दोनों गहरे दोस्त थे। रविवार को भी छुट्टी होने के कारण अरुण सुबह अपने दोस्त निशांत के घर गांव बोहर चला गया था। रमेश ने बताया कि रविवार की रात करीब 9 बजे फोन पर सूचना मिली कि निशांत के घर किसी ने अरुण को गोली मार दी है और इस समय उसे पीजीआई में है। रोहतक पीजीआई पहुंचे तो पता चला कि अरुण के सिर में गोली लगी थी जिसके कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कई सालों से अपनी मां के साथ ननिहाल में रहता था मृतक
युवक जिले के खरावड़ गांव में अपने ननिहाल में रहता था और अपने दोस्त से मिलने के लिए बोहर गांव आया हुआ था। मृतक अरुण सोनीपत जिले के गांव झरोठी का रहने वाला था। लेकिन काफी सालों से वो अपनी मां और छोटे भाई के साथ मिलकर अपने ननिहाल में रहते हैं। अरुण 12 वीं कक्षा का छात्र था।
क्या बदमाशों के निशाने पर ओर कोई था
बदमाशों ने जिस तरह से अरुण के सिर में गोली मारी उससे लग रहा है कि बदमाश जिसको भी मारना चाहते थे उसे पहले ही वार में मौत के घाट उतारना चाहते थे। लेकिन जिस प्रकार से बदमाश गोली मारने के बाद अरुण को लेकर उपचार के लिए रोहतक पीजीआई स्थित ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे उससे लग रहा है कि बदमाशों ने अरुण को गलतफहमी में गोली मार दी और उनके निशाने पर अन्य कोई था। कयास लगाए जा रहे हैं कि बदमाश अरुण के दोस्त निशांत व किसी अन्य को मारने के लिए आए थे। लेकिन बदकिस्मती से अरुण को गोली मार दी। लेकिन इन सब बातों का खुलासा तो बदमाशों के पकड़े जाने पर ही हो पाएगा कि आखिरकार वो किसको और क्यों मारना चाहते थे।
क्या कहते हैं जांच अधिकारी
इस संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के नाना के बयान पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की पहचान के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है । जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks