स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने सड़क पर उतरे एडीजीपी जाधव ! स्पा सेंटर पर छापेमारी, तीन ‌‌काबू!

Haryana Hisar news ADGP Jadhav came on the road to teach people the lesson of traffic rules

अवैध अहातो स्पा सैंट्रो पर छापामारी जारी। तीन गिरफ्तार।



वीडियो देखने के लिए इस लाइन पर टच करें

हिसार यातायात पुलिस की कार्यशैली, सडको पर जाम की स्थिति को देखा। 

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

 सडको पर लोगो के लापरवाह रवैए को देखा उनसे संवाद किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की बाते सुन नतमस्तक हुए युवा।‌‌ उन्होने लोगो से अपील की, 10 दिन मे अपने वाहनो के कागजात पूर्व करवा ले व सडको को सुरक्षित बनाने मे सहयोग दे। 











उन्होंन सड़क नियमो का उल्लंघन  करने वाले युवाओ व युवतियो को बेटा कहकर संबोधित किया व बडे सम्मान से समझाया, उनकी संबोधन शैली देख व सुन युवाओ ने उनके पाव स्पर्श किये व भविष्य मे सड़क नियमो का पालन करने का आश्वासन दिया। उन्होंन  दर्जनो युवाओ से संवाद किया व सड़को को सुरक्षित बनाने के लिये सहयोग करने की अपील की। उन्होंने युवाओ से कहा आपसे हमे व समाज को बहुत अपेक्षा है, आप लापरवाही नही कर सकते ,आप  सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना शुरू करे आपको अपने पर गर्व महसूस होगा।

















अनैतिक कार्यो से जीवन कभी सुखमय नही हो सकता,ऐसे लोगो को अपनी सोच व दिशा बदलने की जरूरत-- श्रीकांत जाधव

एडीजीपी श्रीकांत जाधव, भापुसे के निर्देशन डीएसपी अभिमन्यु लोहान  के नेतृत्व मे  विशेष टीम ने आज मिली सुचना पर तत्काल कार्रवाई  करते हुए सायं हिसार शहर के कई ठिकानो पर छापेमारी की, टीम  ने  थ्री डेज स्पा सैंटर नजदीक जिन्दल चौक पर  अचानक छापामारी कर दो लडकिया व एक लडके को आपत्तिजनक हालात  मे काबु किया। स्पा सैंटर के मालिक से सख्ती से पुछताछ  कर आगामी कानूनी कार्यवाही के लिए संबधित थाना प्रभारी के किया गया।




















*सीलिंग प्लान के तहत पुलिस ने किए 310 वाहन चालकों के चालान और 7 वाहनों को किया जब्त।*


*बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने वाले 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों के किए 43500 रुपए का चालान कर , मोटरसाइकिलो को किया जब्त।*








     आज अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार रेंज, हिसार श्रीकांत जाधव, आईपीएस और  पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देश पर हिसार पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस नाका बंदी में हिसार पुलिस ने स्थाई नाकों सहित जिले भर में 40 जगहों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को चैकिंग की। इस दौरान हिसार पुलिस के 435 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी नाकों पर तैनात रहे। नाकों पर चैकिंग के दौरान हिसार पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 310 वाहन चालकों के चालान और 7 वाहनों को जब्त किया। 

















       पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, आईपीएस स्वयं नाकों को चैक किया और नाकों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक  निर्देश दे, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चालकों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि आमजन के बीच पुलिस की मोजुदगी और इस प्रकार की नाका बंदी पुलिस द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाती है। नागरिक पुलिस को सड़को पर तैनात देख खुद को सुरक्षित महसूस करते है। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले 310 वाहन चालकों के चालान व 7 वाहनों को  मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया। थाना आदमपुर और उकलाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने वाली दो बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त कर उनके 43 हजार 500 रुपए के चालान किए। आमजन से अपील है ट्रैफिक नियमों का पालन करे। सुरक्षित चले , सुरक्षित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |